{"_id":"5c4b3a5dbdec2273ad00b468","slug":"gautam-gambhir-and-indian-football-captain-sunil-chetri-among-eight-sportspersons-to-get-padma-shri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर व सुनील छेत्री समेत 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम गंभीर व सुनील छेत्री समेत 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री सम्मान
Sat, 26 Jan 2019 08:20 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 26 Jan 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री व बजरंग पूनिया समेत आठ खिलाड़ियों के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर इसका एलान किया गया है।
विज्ञापन
हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी जिंदगी का 15 साल क्रिकेट को दिया। 22 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का क्रिकेट में बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गौतम गंभीर के खेल में योगदान और 'कम वंचित लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने' की कोशिश की पत्र लिखकर जमकर सराहना की थी। पत्र में पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2011 में भारत को चैम्पियन बनाने में गंभीर के योगदान का विशेष उल्लेख किया था।
विज्ञापन
34 वर्षीय छेत्री पिछले एक दशक से भारतीय फुटबॉल टीम की अगुवाई कर रहे हैं और देश के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, बजरंग विश्व कप रजत और कांस्य पदकधारी पहलवान हैं। इसके अलावा उन्होंने 2018 में एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेंम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
पर्वतारोही बछेंद्री पाल को भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार 'पद्म भूषण' के लिए चुना गया। गंभीर, छेत्री और बजरंग के अलावा द्रोणावल्ली हरिका (शतरंज), शरत कमल (टेबल टेनिस), बोम्बाल्या देवी लैशराम (तीरंदाजी), अजय ठाकुर (कबड्डी) और प्रशांती सिंह (बास्केटबाल) को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
बता दें कि भारत सरकार ने इस साल 112 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा है, जिसमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं।
President to confer Padma Shri to 94 people including veteran actor Kader Khan (posthumously), actor Manoj Bajpayee, footballer Sunil Chhetri, choreographer/director Prabhu Deva, cricketer Gautam Gambhir, singer Shankar Mahadevan and freestyle wrestler Bajrang Punia pic.twitter.com/ua5URjqXIP
— ANI (@ANI) January 25, 2019