{"_id":"aafad08a-b326-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"gatting-to-oversee-lord-s-200mn-makeover","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए कलेवर में नजर आएगा लॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब नए कलेवर में नजर आएगा लॉर्ड्स
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 02 May 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड अब नए रंग-रूप में नजर आएगा।
विज्ञापन
मेलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नए अध्यक्ष बने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल गैटिंग की लॉर्ड्स के कायाकल्प के लिए 200 मिलियन पाउंड खर्चे करने की योजना है। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला लॉर्ड्स 2014 में अपन द्विशती का जश्न मनाएगा।
एमसीसी ग्राउंड वर्किंग पार्टी और एस्टेट्स कमेटी के चेयरमैन कोलिन मेबर ने कहा, "लॉर्ड्स का पुन: विकास 2027 तक चलेगा। ग्राउंड की दर्शक क्षमता बढ़ाई जाएगी। पुन:विकास का कार्य मैदान के पवेलियन एंड की तरफ से वार्नर और एलेन स्टैंड्स की ओर से शुरू किया जाएगा। म्यूजियम और लाइब्रेरी का भी विकास किया जाएगा।"
विज्ञापन