फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   garry-kristen-to-join-again-South-Africa

तीन महीने बाद फिर द. अफ्रीकी टीम से जुड़ेंगे गैरी कर्स्टन

Tue, 29 Oct 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
garry-kristen-to-join-again-South-Africa

दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया के सफलतम कोचों में से एक गैरी कर्स्टन को फिर से अपनी टीम में बुला लिया है।

विज्ञापन


पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कोच गैरी कर्स्टन के अपने पद से इस्तीफा देने के एक महीने बाद ही बल्लेबाजी मेंटर के रूप में उनकी फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।

यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका को पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलना है। इसके बाद दो ट्वंटी-20 मैच भी खेला जाना है।
विज्ञापन


कर्स्टन बतौर बल्लेबाजी मेंटर सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मैच के दौरान टीम से जुड़ सकते हैं। उनकी नियुक्ति से माना जा रहा है कि अफ्रीकी टीम में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, "गैरी विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं और ऐसे में उनकी सेवाएं न लेना संभव नहीं है।"

मूसाजी ने कहा, "हमारे पास युवा बल्लेबाजों की फौज है और हमें यकीन है कि बल्लेबाजी मेंटर के रूप में हमारी टीम को उनके अनुभव से काफी फायदा होगा। हम अब वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं और ऐसे में हमारे पास जो भी उपलब्ध संसाधन हैं उनका इस्तेमाल करना जरूरी है।"

कोच रसेल डोमिंगो को अभी टीम से जुड़े तीन महीने ही हुए हैं लेकिन इस दौरान अफ्रीकी टीम को चार वनडे और एक टेस्ट मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed