{"_id":"cddcf714-88eb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ganguly-sees-dhonis-hand-in-sehwags-exclusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने सहवाग को टीम से निकलवाया: गांगुली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने सहवाग को टीम से निकलवाया: गांगुली
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 10 Mar 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के इशारे पर ही वीरू को टीम से बाहर किया गया होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह कहना गलत होगा कि चयन प्रक्रिया में धोनी का कोई हाथ नहीं होता है। अगर कप्तान किसी खास खिलाड़ी की मांग करे तो चयनकर्ताओं के लिए उसे ना कहना बेहद कठिन होता है। भले ही धोनी ने चयन समिति की बैठक में हिस्सा नहीं लिया हो फिर भी उसने जरूर चयनकर्ताओं से इस बारे में जरूर कहा होगा।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'जो भी हो, मैं सहवाग को बाहर किए जाने से बेहद आश्चर्यचकित हूं। सचिन और धोनी भी तो फार्म से जूझते रहे हैं। जब उन्हें बरकरार रखा जा सकता है तो फिर सहवाग के साथ ही ऐसा क्यों।'
विज्ञापन
सहवाग को सर्वकालिक महान टेस्ट क्रिकेटर बताते हुए गांगुली ने कहा कि अगले दो मैच में टीम इंडिया को जरूर उनकी बेहद कमी खलेगी।