{"_id":"8d4de7022d9d555b3d834dad294d5022","slug":"gambhir-return-india-due-to-family-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ खास काम से काउंटी क्रिकेट छोड़ लौटे गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुछ खास काम से काउंटी क्रिकेट छोड़ लौटे गंभीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्म की तलाश में काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड गए भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं।
विज्ञापन
गंभीर पिछले महीने अगस्त में एसेक्स की ओर से शेष सत्र के लिए खेलने गए थे, लेकिन उन्हें पारिवारिक कारणों से रविवार को वापस आना पड़ा। हालांकि, काउंटी क्लब ने उम्मीद जताई है कि वह सत्र खत्म होने से पहले इंग्लैंड आ जाएंगे।
विज्ञापन
एसेक्स ने अपने एक बयान में कहा है कि गौतम गंभीर पारिवारिक कारणों से रविवार को भारत लौट गए हैं। इस समय एसेक्स क्रिकेट और गौतम कुछ भी कहने में असमर्थ हैं। एसेक्स क्रिकेट गंभीर का समर्थन करता है और बहुत उम्मीद है कि वह सत्र खत्म होने से पहले वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
गंभीर ने पिछले महीने के अंत में काउंटी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वह वहां पर बढ़िया प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। 30 अगस्त को ग्लोसेस्टरशायर के खिलाफ ड्रॉ मैच में उन्होंने शतक लगाया था। हालांकि, इससे पहले वह चार मैचों में क्रमशः 31, 21, 2 और 0 रन ही बना पाए थे।
बाएं हाथ का यह बल्लेबाज खराब फॉर्म के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर है। गंभीर को चैंपियंस ट्रॉफी, वेस्ट इंडीज में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज और वनडे सीरीज (जिम्बाब्वे) में शामिल नहीं किया गया था।
उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच साल के शुरुआत में जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था।