फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gambhir dropped; vijay, dhawan roped in

टेस्ट टीम की घोषणा, भज्जी लौटै, गंभीर बाहर

Sun, 10 Feb 2013 03:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 10 Feb 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
gambhir dropped; vijay, dhawan roped in
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। खराब फार्म से जूझ रहे ओपनर गौतम गंभीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्टों के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है जबकि दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

 
रणजी चैंपियन मुंबई के खिलाफ ईरानी ट्राफी मैच में ओपनिंग में उतरने वाले मुरली विजय और शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है। हरभजन की भी टीम में वापसी हुई है और उन्हें रविचंद्रन अश्विन और प्रज्ञान ओझा के साथ तीसरे स्पिनर के तौर पर रखा गया है।
विज्ञापन


हरभजन को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए चौथे एवं अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 22 फरवरी से चेन्नई में शुरु होगी, जबकि दूसरा टेस्ट दो मार्च से हैदराबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, अजिंक्या रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, प्रज्ञान ओझा और अशोक डिंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed