फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gambhir disappointed kkr's performances in ipl

टीम के निराशाजनक खेल से निराश हैं गंभीर

Wed, 08 May 2013 04:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 08 May 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
gambhir disappointed kkr's performances in ipl

आईपीएल 6 में गत चैँपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर अब तक की अपनी टीम के प्रदर्शन से खासे निराश हैं और उनका कहना है कि इस बार हमारी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

विज्ञापन


आईपीएल 5 की विजेता कोलकाता की टीम ने इस सत्र में अब तक 12 में से केवल 4 मैच ही जीते हैं। टीम के खराब प्रदर्शन से दुखी कप्तान गंभीर ने मैच के बाद कहा, 'क्रिकेट के इस प्रारूप में अगर उम्दा खेल नहीं दिखा पाते हैं तो आप अच्छे क्रिकेट का प्रदर्शन भी नहीं कर सकते हैं। यही इस बार हमारी टीम के भी साथ हुआ।'  
विज्ञापन


दूसरी ओर, जीत से दूसरे पायदान पर पहुंची मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा खासे खुश नजर आए। उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा होने पर अभी काफी वक्त है। मैं अभी रिलेक्स नहीं होना चाहता। हमारे पास 4 मैच हैं और हम इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के हाथों कल 65 रन से हारने के बाद गंभीर ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हमारे पास अच्छे खिला़डी़ नहीं है। जब मैं ड्रेसिंग रूम में देखता हूं तो लगता है कि हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह मुद्दा खिलाड़ियों का नहीं बल्कि उस प्रदर्शन का है जो हमारे खिलाडी़ इस बार मैदान पर नहीं दिखा पा रहे हैं।'  

आईपीएल के छठे सत्र में अभी तक की जीतों से उसके पास मात्र 8 अंक हैं और प्ले ऑफ की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म होने से बचाने के लिए उसे अपने शेष सभी 4 मैचों को जीतना होगा। कोलकाता की केवल एक हार ही उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए पर्याप्त होगी।


कप्तान के दिमाग में यह बात साफ है इसलिए अगले मैचों की रणनीति के बारे मे पूछे गये सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें लंबे लक्ष्यों से बचते हुए जो सबसे नजदीकी मुकाबले हैं उन पर ध्यान लगाना होगा। प्ले ऑफ तक पहुंचने के लिए अब भी हमारे पास 4 मैच हैं और हमें अपना पूरा ध्यान इन्हीं 4 मैचों में जीत हासिल करने पर लगाना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed