{"_id":"eafe7c3db5bbdd303201854e97d53d61","slug":"gambhir-again-failed-to-score-in-county","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटी क्रिकेट में गौतम गंभीर का 'फ्लॉप शो' जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
काउंटी क्रिकेट में गौतम गंभीर का 'फ्लॉप शो' जारी
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर और फॉर्म की तलाश में इंग्लैंड गए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के लिए 'बुरे दिन' खत्म होने के नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
एक महीने के बाद से टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने वाले हैं, ऐसे में गंभीर का लक्ष्य उससे पहले फॉर्म हासिल करना है, ताकि वह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को आकर्षित कर सकें।
विज्ञापन
लेकिन उनका बल्ला है कि चलने का नाम नहीं ले रहा। गंभीर काउंटी क्रिकेट में अब तक चार मैच खेल चुके हैं और चारों में ही बुरी तरह से असफल रहे हैं।
और तो और उनकी बल्लेबाजी की धार वहां पर लगातार कुंद हो रही है। पहले मैच में उन्होंने 31 रन बनाकर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। लेकिन बुधवार को ब्रिस्टल में वह ग्लोसेस्टरशायर के खिलाफ फिर नाकाम हुए और खाता खोले बगैर ही आउट हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने काउंटी में अब तक दो फर्स्ट क्लास और दो लिस्ट ‘ए’ मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपनी पारी में क्रमश: 31, 21, 02 और शून्य रन ही बनाए हैं।