{"_id":"4a4ce90dde1809c219412bd5e3bb051e","slug":"fst-test-3rd-day-pakistan-vs-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्रम की ऐतिहासिक पारी से पाक जीत के करीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुर्रम की ऐतिहासिक पारी से पाक जीत के करीब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज खुर्रम मंजूर ने एक ऐतिहासिक पारी खेली है। इससे पहले पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
अबूधाबी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ओपनर खुर्रम मंजूर (146) की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बड़ी बात यह है कि खुर्रम के टेस्ट करियर का यह पहला शतक भी है।
विज्ञापन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय दक्षिण अफ्रीका संकट में दिख रहा है। अफ्रीकी टीम का स्कोर चार विकेटपर 72 रन है और वह अपनी दूसरी पारी में पाक से 121 रन पीछे हैं जबकि उसके पास महज छह विकेट शेष हैं। क्रीज पर एबी डीविलियर्स (11) और डेल स्टेन (0) खेल रहे थे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 249 रन बनाकर आउट हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने खुर्रम और कप्तान मिस्बाह उल हक (100) के शतक की बदौलत 442 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर पाक को 193 रनों की बढ़त मिली।
खुर्रम मंजूर और कप्तान मिस्बाह के अलावा असद शफीक (50) और शान मसूद (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। 39 साल के मिस्बाह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर बन गए हैं।
कल के नाबाद बल्लेबाज खुर्रम ने आज अपनी टीम के लिए ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 146 रन बनाए। उनकी यह पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज की सबसे ब़डी पारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले वह पाक के 14वें बल्लेबाज हैं।
इससे पहले अजहर महमूद (136) ने जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली थी।
दूसरे दिन ही बनाई बढ़त
इससे पहले दूसरे दिन की सुबह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 249 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 263 रन बनाकर 14 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।
पाक ओपनर खुर्रम मंजूर और शान मसूद (75) ने पहले विकेट के लिए 135 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। मसूद 140 गेंदों में आठ चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए। जल्द ही अजहर अली (11) और यूनुस खान (01) भी पवेलियन लौट गए।
लेकिन मंजूर ने कप्तान मिस्बाह उल हक के साथ पारी को संभाला। स्टंप्स तक मंजूर 244 गेंद में 14 चौकों के साथ 131 जबकि मिस्बाह 77 गेंदों में चार चौकों के साथ 44 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला ने सर्वाधिक 118 रनों की पारी खेली थी।