{"_id":"fd04fba1d897eb626ae663538df25fbf","slug":"fst-dat-of-3rd-unofficial-test-india-a-vs-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहीर फिर हुए फ्लॉप, गौतम गंभीर पर बनी आस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जहीर फिर हुए फ्लॉप, गौतम गंभीर पर बनी आस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Oct 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
तेज गेंदबाज जहीर खान फिर गेंदबाजी में नाकाम रहे। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर विंडीज टीम को सस्ते में समेट दिया है।
विज्ञापन
हुबली में सीरीज बराबर करने की कोशिश में जुटी भारत ए टीम ने तीसरे गैरआधिकारिक टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गेंदबाजों ने कप्तान चेतेश्वर पुजारा के फैसले को सही साबित करते हुए वेस्ट इंडीज ए को 268 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ए ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। क्रीज पर गौतम गंभीर दो और वीए जगदीश आठ रन बनाकर खेल रहे थे।
वेस्टइंडीज ए की पूरी टीम केएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के पहले दिन चायकाल के बाद आउट हो गई। तेज गेंदबाज जहीर खान ने भारत को पहली सफलता तब दिला दी जब विपक्षी टीम का स्कोर महज आठ रन था। लेकिन इसके बाद वह नाकाम रहे। पिछले मैच में भी वह एक विकेट ही ले सके थे।
विज्ञापन
भारत की ओर को अभिषेक नायर और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी खासे सफल रहे। नायर ने चार जबकि कुलकर्णी ने तीन सफलता हासिल की। विंडीज की ओर से लियोन जॉनसन ने सर्वाधिक 81 रनों का योगदान दिया।
तीन चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ए टीम 0-1 से पीछे चल रही है।
वेस्टइंडीज ए ने मैसूर में खेला गया पहला मैच अपने नाम किया था जबकि शिमोगा में खेला गया दूसरा मैच ड्रॉ रहा था।
सीरीज के इस आखिरी मैच में विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और कप्तान चेतेश्वर पुजारा पर भी निगाहें रहेगी। सहवाग और गंभीर अब तक बुरी तरह से नाकाम रहे हैं।