इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण है। केकेआर की टीम 23 मार्च से शुरू हो रहे इस टी-20 लीग में तीसरी बार विजेता बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
इन 5 योद्धाओं के सहारे जंग जीतने उतरेगी केकेआर, इस IPL दांव पर लगी प्रतिष्ठा
दिनेश कार्तिक: फिनिशर के रूप में अपनी पहचान पुख्ता करते जा रहे दिनेश कार्तिक के पास विश्व कप से पहले एक बार फिर अपनी क्षमता दिखाने का मौका है। कप्तान के रूप में दोहरी जिम्मेदारी है।
मैच: 168 रन : 3401 औसत : 26.77
सुनील नरेन: वेस्टइंडीज के बेहतरीन स्पिनर रन पर अंकुश लगाने में माहिर हैं। आईपीएल के सफल गेंदबाजों में इनकी गिनती होती है। सात बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट भी ले चुके हैं।
मैच : 98 विकेट : 112 इकॉनोमी रेट : 6.53
रॉबिन उथप्पा: शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के प्रदर्शन में निरंतरता रही है। अच्छी शुरुआत दिलाने और बड़े स्कोर की नीवं रखने में भूमिका रही है। जरूरत के मुताबिक गियर बदलने में भी माहिर हैं।
मैच: 165 रन: 4086 औसत: 28.57
आंद्रे रसेल: जमैका के ऑलराउंडर गेंद पर तेज प्रहार करने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। 2014 में टीम में आए थे और टीम के सबसे उपयोगी क्रिकेटरों में से एक हैं।
मैच: 50 रन: 890 औसत: 26.96