{"_id":"5cfbed50bdec22078a1fe007","slug":"french-open-2019-once-a-cricketer-ashleigh-barty-wins-women-single-french-open-2019-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी क्रिकेटर रहीं एश्ले बार्टी बनीं महिला French Open 2019 की मल्लिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी क्रिकेटर रहीं एश्ले बार्टी बनीं महिला French Open 2019 की मल्लिका
Sat, 08 Jun 2019 10:46 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
एश्ले बार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने महिला एकल फ्रेंच ओपन 2019 का खिताब जीता। रविवार को उन्होंने चेक गणराज्य की मार्केटा वोंडरुसोवा को 6-1,6-3 से एकतरफा अंदाज में हराया। पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वालीं बार्टी टेनिस खेलने से पहले क्रिकेटर थीं।
विज्ञापन
बहुत कम लोगों को पता है कि दो सीजन पहले यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग बिग बैश में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलतीं थीं। यहां तक कि टेनिस में हासिल की गई उनकी सफलता में क्रिकेट का योगदान भी कम नहीं है।
विज्ञापन
बार्टी ने महज एक घंटे 10 मिनट में ही वोंडरुसोवा का काम तमाम कर दिया। बार्टी ने अमेरिका की 17 साल की अमांडा अनिसिमोवा को 6-7, 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। दूसरी ओर सेमीफाइनल में 19 साल की वोंडरूसोवा ने ब्रिटेन की जोहान कोंटा को 7-5, 7-6 से हराया था।
विज्ञापन
नई रैंकिंग अगले सप्ताह जारी होगी। मगर क्रिकेट से अब टेनिस की नई सनसनी बन चुकीं बार्टी इस जीत से महिला रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। जापान की नाओमी ओसाका पहले पायदान पर बनी रहेंगी। बार्टी से पहले मार्गरेट कोर्ट ही फ्रेंच ओपन जीतने वाली एकमात्र ऑस्ट्रेलियन टेनिस महिला थीं। कोर्ट ने पांच बार यह टूर्नामेंट जीता था और 1973 में वह आखिरी बारयहां विजेता बनी थीं।