फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Star Pacer RP Singh Issues Warning Ahead of T20 World Cup; India vs Australia T20 Series

T20 WC: पूर्व गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, कहा- वर्ल्ड कप से पहले प्रदर्शन में गिरावट अच्छे संकेत नहीं

Thu, 22 Sep 2022 12:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Sep 2022 12:44 PM IST
सार

अक्षर पटेल को छोड़कर भुवनेश्वर कुमार (0/52), हर्षल पटेल (0/49) और युजवेंद्र चहल (1/42) समेत भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने मैच का विश्लेषण करते हुए कहा कि भारतीय गेंदबाज अपनी योजना पर अमल करने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
Former Star Pacer RP Singh Issues Warning Ahead of T20 World Cup; India vs Australia T20 Series
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 209 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित करने के बावजूद भारत को ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में आसानी से हरा दिया। साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अक्षर पटेल को छोड़कर भुवनेश्वर कुमार (0/52), हर्षल पटेल (0/49) और युजवेंद्र चहल (1/42) समेत भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने मैच का विश्लेषण करते हुए कहा कि भारतीय गेंदबाज अपनी योजना पर अमल करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

आरपी सिंह ने कहा- टी20 विश्व कप से पहले ये अच्छे संकेत नहीं हैं। जब हमने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो हमने सोचा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे पास हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर्षल पटेल टीम में हैं, लेकिन हम फिर भी हार गए। यह भी संभव है कि अगर जसप्रीत बुमराह अगले दो मैचों में वापसी करते हैं तो उनके भी गेंदों पर रन बने। इसलिए हमें अपने स्टार खिलाड़ियों से चोट से वापसी कर मैच जिताने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। प्रबंधन को उपलब्ध खिलाड़ियों का उपयोग करना होगा क्योंकि हम अंततः गेम हार रहे हैं। टी20 विश्व कप के नजदीक आते ही भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Former Star Pacer RP Singh Issues Warning Ahead of T20 World Cup; India vs Australia T20 Series
आरपी सिंह
आरपी सिंह ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कभी भी मैच को नियंत्रित नहीं किया। उन्होंने कहा- ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान कोई ऐसा पल नहीं दिखा जहां भारत प्रभावी रहा हो। ऑस्ट्रेलिया नियमित अंतराल पर बाउंड्री मारता रहा और साथ ही लगातार सिंगल भी लेता रहा। इसके अलावा उमेश यादव का ओवर, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए, कोई ऐसा ओवर नहीं आया जहां भारतीय गेंदबाजों ने प्रभाव डाला हो। शायद भारतीय गेंदबाज अपनी योजना को अच्छी तरह से अंजाम नहीं दे पाए।
विज्ञापन

भारत की बॉलिंग यूनिट एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरपी सिंह ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को आगे के मैचों में बदलाव करने होंगे। आरपी ने कहा- जब आप वाइड यॉर्कर कर रहे होते हैं, तो आप पॉइंट और थर्ड मैन को सर्कल के अंदर रखने का जोखिम नहीं उठा सकते। उन्हें बड़े बदलाव करने होंगे, नहीं तो भारत इस सीरीज में बिल्कुल प्रभाव नहीं छोड़ पाएगा। टीम 150 के लक्ष्य को डिफेंड तो बिलकुल नहीं कर पाएगी। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा टी20 मैच शुक्रवार 23 सितंबर को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed