फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan Star Abdul Razzaq statement on Aishwarya Rai PCB In Criticising Team At WC 2023 Social Media

WC: 'ऐश्वर्या से शादी...', खराब नीयत के सवाल पर PAK के अब्दुल रज्जाक का विवादित बयान, जमकर हुई आलोचना

Tue, 14 Nov 2023 12:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Nov 2023 12:23 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक भी टीम की आलोचना करने वालों में शामिल है। हालांकि, उनका एक बयान, जिसमें उन्होंने टीम की 'नीयत' या मकसद को बदलने की बात कही थी, भारी आलोचना के घेरे में आ गया है।

विज्ञापन
Former Pakistan Star Abdul Razzaq statement on Aishwarya Rai PCB In Criticising Team At WC 2023 Social Media
रज्जाक ने ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित टिप्पणी की है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अभियान बेहद खराब रहा और PAK टीम इसे जल्द से जल्द भुला देना चाहेगी। नौ मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 के राउंड-रॉबिन स्टेज से ही बाहर हो गई। 1992 क्रिकेट विश्व कप चैंपियन से बहुत उम्मीदें थीं, क्योंकि उन्हें खिताब जीतने के लिए पसंदीदा माना जा रहा था। हालांकि, मैदान पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और यह टीम भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक कि अफगानिस्तान से भी हार गई।
विज्ञापन

विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। साथ ही उनके स्पिनरों के खराब प्रदर्शन से लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भूमिका तक, किसी को भी नहीं बख्शा गया है और सब पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक भी टीम की आलोचना करने वालों में शामिल है। हालांकि, उनका एक बयान, जिसमें उन्होंने टीम की 'नीयत' या मकसद को बदलने की बात कही थी, भारी आलोचना के घेरे में आ गया है। उन्होंने यह बयान देते समय मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का नाम लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रज्जाक ने PCB की तुलना ऐश्वर्या से करते हुए एक कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया, जिसने क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया है। रज्जाक ने कहा, 'मैं यहां पीसीबी के इरादे के बारे में बात कर रहा हूं। जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान हैं, जिनके इरादे काफी अच्छे हैं। मैंने उनसे आत्मविश्वास और साहस सीखा। ऊपर वाले की मेहरबानी है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका। अगर आपकी सोच है कि मैं ऐश्वर्या राय से....। इसलिए पहले आपको अपनी नीयत ठीक करनी होगी।' यह बयान इतना घटिया है कि हम आपको बता नहीं सकते।
विज्ञापन

रज्जाक के साथ उस कार्यक्रम में 2009 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, उमर गुल समेत कई अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूद थे। सभी ने इस बयान की आलोचना करने की बजाय तालियां बजाईं और हंसने लगे। अब इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। रज्जाक इससे पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं।

इससे पहले उन्होंने हार्दिक पांड्या की तुलना कपिल देव से कर दी थी, जिसको लेकर फैंस ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। रज्जाक ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2013 में खेला था। वह इससे पहले जसप्रीत बुमराह पर भी एक विवादास्पद टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भारत के वरिष्ठ तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के करीब भी नहीं हैं। रज्जाक ने कहा था- शाहीन बहुत अच्छा क्रिकेटर है, बुमराह तो उसके आसपास भी नहीं आते। इसके लिए भी उनका खूब मजाक उड़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed