फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan seamer Shoaib Akhtar hit back at Mohammed Hafeez statement regarding 90's players

Akhtar-Hafeez: मोहम्मद हफीज के बयान पर अब शोएब अख्तर ने किया पलटवार, दिखाया आईना; जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 15 Apr 2025 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Apr 2025 07:16 PM IST
सार

हफीज ने कहा था कि 1990 के दशक के क्रिकेटरों ने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए कोई विरासत नहीं छोड़ी है। चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

विज्ञापन
Former Pakistan seamer Shoaib Akhtar hit back at Mohammed Hafeez statement regarding 90's players
शोएब अख्तर - फोटो : @shoaib100mph

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज के बयान पर पलटवार किया है। हफीज ने कहा था कि 1990 के दशक के क्रिकेटरों ने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए कोई विरासत नहीं छोड़ी है। हफीज ने यह बयान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दिया था जहां पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन

ग्रुप चरण में बाहर हुई थी पाकिस्तानी टीम
चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वह पहले ही दौर से बाहर हो गई थी। उन्हें पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 60 रन से हराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था। इस तरह टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। 

ये भी पढ़ें: PCB: हरारे में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में शामिल नहीं हुए पीसीबी अध्यक्ष नकवी, सीईओ सुमेर ने की शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

हफीज ने क्या दिया था बयान?
हफीज ने कहा था, मैं 1990 के दशक के खिलाड़ियों का बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन जब हम बात विरासत की करते हैं तो इन्होंने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती। ये लोग 1996, 1999 और 2003 विश्व कप का हिस्सा था और हम हर बार हारे। हमने 1999 के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वहां बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

अख्तर ने उस वक्त इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच के दौरान उन्होंने हफीज पर पलटवार किया। अख्तर ने कहा, ऐसा समय था जब वसीम अकरम और वकार यूनिस ने हमें मैच और सीरीज जिताई। मेरे सामने ही इन दोनों ने कम से कम 60 मैच जीते। मुझे 90 के दशकों के लड़कों वाला बयान याद आ गया। उस व्यक्ति (हफीज) कह रहा है कि अकरम और यूनिस सर आपने कोई विरासत नहीं छोड़ी। तो किसने विरासत छोड़ी? तुमने? 

खराब रहा है पाकिस्तान का प्रदर्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले कुछ समय से चीजें सही नहीं चल रही हैं और बाबर आजम, रिजवान, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे कई स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद टीम बड़े टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे भी नहीं बढ़ सकी थी। इसके अलावा वह वनडे विश्व कप 2023 के नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed