फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan player Wasim Akram Mocked IPL over its long duration during an event statement

Wasim Akram: 'बच्चे बड़े हो जाते हैं, लेकिन...'; वसीम अकरम ने दुनिया की सबसे प्रसिद्ध लीग पर इस तरह कसा तंज

Tue, 09 Dec 2025 08:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Dec 2025 08:59 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम को इसके लंबे कार्यक्रम से दिक्कत है।

विज्ञापन
Former Pakistan player Wasim Akram Mocked IPL over its long duration during an event statement
वसीम अकरम - फोटो : Instagram

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने दुनिया की सबसे प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग आईपीएल पर तंज कसा है। अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के प्रोमोटिंग इवेंट के दौरान आईपीएल पर तंज कसा। दरअसल, अकरम को इस बात से दिक्कत है कि आईपीएल का सीजन लंबे समय तक चलता है। उन्होंने कहा कि पीएसएल की छोटी अवधि ने लीग को विदेशी खिलाड़ियों के लिए आकर्षक बना दिया है।
विज्ञापन

अकरम ने आईपीएल को बताया बोरिंग
अकरम उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल हैं जो आईपीएल में कोचिंग सेट-अप का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इस लीग में कमेंट्री भी की है। अकरम की आईपीएल के लिए ऐसी बातें सुनकर प्रशंसक हैरान हैं। उन्होंने कहा कि ढाई से तीन महीने चलने वाली लीगें उबाऊ होती हैं। उन्होंने आईपीएल का एक अलग संदर्भ में जिक्र किया और कहा कि प्रतिभा दिखाने के मामले में पीएसएल नंबर एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम ने आईपीएल के कार्यक्रम को लेकर तंज कसते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट कभी खत्म ही नहीं होता, बच्चे बड़े हो जाते हैं, लेकिन वो लीग खत्म ही नहीं होती। अकरम ने कहा, पीएसएल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ 34-35 दिन चलती है, अगले साल शायद थोड़ा और बढ़ जाए। विदेशी खिलाड़ी जब पाकिस्तान आते हैं, तो 35-40 दिन रहना पसंद करते हैं इससे ज्यादा, ढाई से तीन महीने सबके लिए बहुत लंबा हो जाता है। मुझे भी बोरियत होने लगती है।
विज्ञापन

बीबीएल का दिया उदाहरण
अकरम ने कहा, बीबीएल इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। उन्होंने भी ढाई महीने से शुरुआत की थी। चार-पांच साल बाद उन्हें समझ आया कि यह काम नहीं कर रहा। अब उनकी लीग करीब 40 दिन की हो गई है। यही पीएसएल की खूबसूरती है। टैलेंट की बात करें तो जब भी मैं विदेशी खिलाड़ियों से बात करता हूं, वे कहते हैं कि पीएसएल में बॉलिंग टैलेंट सबसे ज्यादा है, क्योंकि यहां क्वालिटी है, क्वांटिटी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed