फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former pakistan Cricketer  Ramiz Raja asks Does MS Dhoni deserve Grade A contract ?  

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उठाए धोनी की सैलरी पर सवाल, कहा- वो ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट के काबिल नहीं !

Thu, 06 Jul 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 06 Jul 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
former pakistan Cricketer  Ramiz Raja asks Does MS Dhoni deserve Grade A contract ?  
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में महेंद्र सिंह धोनी के 49ओवर तक बल्लेबाजी करने के बावजूद टीम इंडिया को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान धोनी ने 108 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक था। इस मैच के बाद धोनी की आलोचना का शुरू हुआ सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बहस में पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर रमीज रजा भी कूद गए हैं। 

विज्ञापन


रजा ने धोनी को बीसीसीआई द्वारा ग्रेड ए कॉन्टैक्ट दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। क्रिकेट बोर्ड को टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करना चाहिए। बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करते हुए उन्हीं खिलाड़ियों को ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट देना चाहिए जो टेस्ट क्रिकेट के लिए उपलब्ध हों। 
विज्ञापन


रजा ने कहा, आपको टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करना चाहिए। एशिया में इसके लिए पहल क्रिकेट बोर्ड को करनी होगी। क्रिकेट बोर्ड ही टेस्ट क्रिकेट को तरजीह नहीं दे रहे हैं, उदाहरण के लिए एम एस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, शाहिद अफरीदी ने भी ऐसा किया लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों को ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट दिया। रजा ने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि ऐसा करने से टेस्ट क्रिकेट को बचाया जा सकता है। हमने इसके लिए एशियन टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। टेस्ट क्रिकेट को बचाने का यही रास्ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजा का यह कहना एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से इस्तीफा देने वाले रामचंद्र गुहा ने की बात याद आती है। उन्होंने समिति से इस्तीफा देने के बाद विनोद राय को लिखे एक पत्र में कहा था, कि सुपर स्टार सिंड्रोम ने भारतीय क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को तबाह कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed