फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan captain Nida Dar took break from cricket, cited mental health as the reason, know matter IPL

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा! मानसिक स्वास्थ्य के कारण पूर्व कप्तान ने खेल से लिया ब्रेक

Sat, 26 Apr 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Apr 2025 08:55 AM IST
सार

निदा ने विश्व कप क्वालिफायर के लिए फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थिति दर्ज कराई। उन्हें इसके बाद अभ्यास शिविर से जुड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। निदा ने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

विज्ञापन
Former Pakistan captain Nida Dar took break from cricket, cited mental health as the reason, know matter IPL
निदा डार और हरमनप्रीत - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी है। डार ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए यह फैसला लिया और कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। निदा डार ने इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण राष्ट्रीय चयन से नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

पहली बार पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान क्रिकेट में यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला लिया हो। 39 वर्षीय निदा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया, 'पिछले कुछ महीनों में मेरे आसपास व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से बहुत कुछ हुआ है। इसने मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाला है। मैंने ऐसे में खुद पर ध्यान देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैं सभी से इस दौरान मेरी निजता का सम्मान करने की अनुरोध करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Former Pakistan captain Nida Dar took break from cricket, cited mental health as the reason, know matter IPL
भारत के खिलाफ खेलतीं निदा डार - फोटो : ANI
अभ्यास शिविर से नहीं जुड़ीं निदा डार
पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार निदा इस टीम का चेहरा रही हैं। निदा ने पाकिस्तान के लिए 272 अंतरराष्ट्रीय (वनडे और टी20) मैच खेले है। पीसीबी ने उन्हें हाल ही में लाहौर में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप क्वालिफायर के लिए टीम के चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराने के लिए कहा था। निदा ने फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थिति दर्ज कराई। उन्हें इसके बाद अभ्यास शिविर से जुड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

निदा ने 2024 में पिछला मैच खेला था
निदा ने कहा कि उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में हाल की घटनाओं ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को काफी प्रभावित किया है। वह हाल ही में महिला राष्ट्रीय टी20 कप में भी नहीं खेली थीं। निदा ने पाकिस्तान के लिए अपना पिछला मैच अक्तूबर 2024 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। निदा ने अब तक पाकिस्तान के लिए 112 वनडे और 160 टी20 मैच खेले हैं। 112 वनडे में उनके नाम 108 विकेट हैं, जबकि उन्होंने इस प्रारूप में 1690 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 में उनके नाम 144 विकेट हैं, जबकि उन्होंने 2091 रन बनाए हैं। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 10 रन देकर चार विकेट है, जबकि टी20 में 21 रन देकर पांच विकेट है। वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो वनडे में निदा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन और टी20 में 75 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed