फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan captain Inzamam-ul Haq suffers heart attack undergoes angioplasty in lahore hospital

पाकिस्तान: पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को पड़ा दिल का दौरा, लाहौर के अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Sep 2021 08:27 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 28 Sep 2021 08:27 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को दिल का दौरान पड़ने के बाद लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम को उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की गई। उनके एजेंट के मुताबिक इंजमाम की हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
Former Pakistan captain Inzamam-ul Haq suffers heart attack undergoes angioplasty in lahore hospital
इंजमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को दिल का दौरा पड़ने के बाद लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सोमवार शाम को सफल सफल एंजियोप्लास्टी की गई। इंजमाम के एजेंट के मुताबकि अब पूर्व कप्तान की हालत स्थिर है लेकिन वह डॉक्टरों की देखरेख निगरानी में हैं। फिलहाल इंजमाम के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन


इंजमाम की हुई एंजियोप्लास्टी 

इंजमाम उल हक बीते तीन दिनों से सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे। लेकिन शुरुआती जांच में वह ठीक पाए गए। वही, जब सोमवार को उनकी दोबारा जांच की गई तो पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए लाहौर के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की गई। हालांकि अब उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार

इंजमाम उल हक को पाकिस्तान का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 20541 रन बनाए हैं। वह पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 120 टेस्ट मैचों में 8830 रन बनाए। जबकि, 378 एकदिवसीय मैचों में उनके बल्ले से 11739 रन निकले। उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला जिसमें 11 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 11वें बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अगर देखा जाए तो इंजमाम उल हक दुनिया के 11वें क्रिकेटर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इंजमाम के नाम इंटनेशनल क्रिकेट में 20541 रन दर्ज हैं। उनसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 34357, कुमार सांगकारा 28016, रिकी पोंटिंग 27483, महेला जयवर्धने 25957, जैक्स कैलिस 25534, राहुल द्रविड़ 24208, विराट कोहली 23093, ब्रायन लारा 22358, सनथ जयसूर्या 21032 और शिवनारायण चंद्रपॉल ने 20988 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। 
 

वनडे में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पांचवें खिलाड़ी

इंजमाम उल हक दुनिया के उन गिने चुने क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने वनडे में अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने यह करिश्मा साल 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए एकदिवसीय मैच में किया। तब इंजमाम ने अपने वनडे करियर की पहली गेंद पर ब्रायन लारा को आउट किया था। 


पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता रहे

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंजमाम ने साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं। इस पद पर इंजमाम 2016 से 2019 तक रहे। इसके अलावा वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच भी रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed