{"_id":"5dba66168ebc3e93a170dfdf","slug":"former-pacer-darren-gough-joins-england-coaching-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी अपनी तूफानी गेंदबाजी से मैच विनर रहे डैरेन गॉफ, अब इंग्लैंड क्रिकेट की नई पौध तैयार करेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी अपनी तूफानी गेंदबाजी से मैच विनर रहे डैरेन गॉफ, अब इंग्लैंड क्रिकेट की नई पौध तैयार करेंगे
Thu, 31 Oct 2019 10:11 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:11 AM IST
सार
विज्ञापन
डेरैन गॉफ
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
कभी अपनी आग उगलती गेंदों से इंग्लैंड को कई मैच दिलाने वाले पेसर डैरेन गॉफ अब इंग्लिश क्रिकेट की नई पौध तैयार करते नजर आएंगे। ईसीबी ने गॉफ को इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान वह अपनी सेवाएं देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
58 टेस्ट में 229 विकेट चटकाने वाले डैरेन ने इंग्लैंड के लिए 1994 में डेब्यू किया था जबकि 2003 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया। इस माह की शुरुआत में ही क्रिस सिल्वरवुड को भी मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
49 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर सिल्वरवुड बेहद खुश हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं उन्हें लंबे अरसे से जानता हूं, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का लंबा और बेहतरीन अनुभव है। हमारी टीम को दो टेस्ट मैच की सीरीज में उनका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन