{"_id":"640710b9dbb3412e6b04c274","slug":"former-new-zealand-cricketer-danny-morrison-lifts-erin-holland-on-his-lap-in-live-tv-watch-video-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSL Video: लाइव टीवी में पूर्व क्रिकेटर ने प्रेजेंटर को गोद में उठाया, क्रिकेट जगत में मची सनसनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL Video: लाइव टीवी में पूर्व क्रिकेटर ने प्रेजेंटर को गोद में उठाया, क्रिकेट जगत में मची सनसनी
Tue, 07 Mar 2023 04:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:05 PM IST
सार
पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने प्रेजेंटर इरिन हॉलैंड को गोद में उठा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
डेनी मॉरिसन और इरिन हॉलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग खेल के अलावा भी अन्य वजहों से चर्चा में बनी हुई है। कभी मैच के आयोजन में होने वाले खर्च को लेकर विवाद होता है तो कभी खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते हैं। हालांकि, अब इस लीग से अलग तरह का ही वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने मैच से पहले बातचीत के दौरान प्रेजेंटर इरिन हॉलैंड को गोद में उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इरिन हॉलैंड क्रिकेटर बेन कटिंग की पत्नी हैं। ऐसे में फैंस बेन कटिंग को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।
मॉरिसन अपने विचित्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय और फ्रैंचाइजी आधारित मैचों में अपनी कमेंटरी के दौरान चुटकुले सुनाने के अलावा खिलाड़ियों को ट्रोल करने और अपने साथी कमेंटेटरों का मज़ाक उड़ाने के लिए चर्चा में रह चुके हैं।
विज्ञापन
वह फिलहाल पीएसएल 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं। रविवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच शुरू होने से पहले उन्होंने प्रेजेंटर इरिन हॉलैंड को अपनी गोद में उठा लिया। हॉलैंड ने खुद इस घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा "लव या अंकल"। इसके जवाब में मॉरिसन ने लिखा "बस आपको अपने पैर की उंगलियों पर रखे हुए हूं, श्रीमती कटिंग !!!"।

Just keeping you on your toes Mrs Cutting!!! 🤣💃 #PSL8 https://t.co/r1i5Oebc5l
— Danny Morrison (@SteelyDan66) March 5, 2023
वह फिलहाल पीएसएल 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं। रविवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच शुरू होने से पहले उन्होंने प्रेजेंटर इरिन हॉलैंड को अपनी गोद में उठा लिया। हॉलैंड ने खुद इस घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा "लव या अंकल"। इसके जवाब में मॉरिसन ने लिखा "बस आपको अपने पैर की उंगलियों पर रखे हुए हूं, श्रीमती कटिंग !!!"।
पहले भी चर्चा में रहे हैं मॉरिसन
यह पहली बार नहीं है जब मॉरिसन ने क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले ऐसा किया हो। इससे पहले आईपीएल में कमेंट्री के दौरान, न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने एक चीयरलीडर को अपने कंधों पर उठा लिया था। एक अन्य घटना में उन्होंने आईपीएल की पूर्व एंकर करिश्मा कोटक के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था।
मैच की बात करें तो मोहम्मद नवाज, नजीबुल्लाह जादरान और उमर अकमल के शानदार प्रदर्शन के कारण, ग्लेडियेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर कुल 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद ने अच्छा प्रदर्शन किया। कॉलिन मुनरो, आजम खान और फहीम अशरफ के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इस्लामाबाद ने यह मैच तीन गेंद रहते दो विकेट से जीत लिया।