फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Mumbai pacer Rajesh Verma dies at 40 due to heart attack

दुखद: मुंबई के तेज गेंदबाज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 40 की उम्र में ली अंतिम सांस, एमसीए ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 24 Apr 2022 06:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 24 Apr 2022 06:19 PM IST
सार

मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे राजेश वर्मा का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। 

विज्ञापन
Former Mumbai pacer Rajesh Verma dies at 40 due to heart attack
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे राजेश वर्मा का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। राजेश ने अपने कैरियर में सात प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। लेकिन वह 2006-07 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का अहम हिस्सा थे।

विज्ञापन


दाएं हाथ के मीडियम पेसर राजेश वर्मा ने 2002-03 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 2008 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेला था। उन्होंने सात मैचों में 23 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने 11 'लिस्ट ए' मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन


राजेश की निधन की जानकारी देते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपना दुःख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed