फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Pacer Zaheer Khan has claimed that Mohammed Shami is the perfect role model for Akash Deep

IND vs BAN: जहीर खान ने इस खिलाड़ी को बताया आकाश दीप के लिए प्रेरणास्रोत, दोनों गेंदबाजों के बीच समानता बताई

Sat, 28 Sep 2024 06:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Sep 2024 06:50 PM IST
सार

शमी और आकाश दोनों विकेट टू विकेट गेंदबाजी करते हैं। जहीर ने कहा कि आकाश भी शमी की तरह चीजों को सामान्य रखते हैं और उनकी ही तरह सीम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Former Indian Pacer Zaheer Khan has claimed that Mohammed Shami is the perfect role model for Akash Deep
जहीर खान - फोटो : zaheer_khan34

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज आकाश दीप के लिए उपयुक्त प्रेरणास्रोत होंगे। आकाश ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है और शमी की अनुपस्थिति में वह भारत के तीसरे गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं। शमी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। 
विज्ञापन

शमी और आकाश दोनों विकेट टू विकेट गेंदबाजी करते हैं। जहीर ने कहा कि आकाश भी शमी की तरह चीजों को सामान्य रखते हैं और उनकी ही तरह सीम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। जहीर ने कहा, आकाश दीप भी चीजों को सामान्य रखते हैं और सीधे स्टंप पर आक्रमण करते हैं। शमी की भी यही शैली रही है। आकाश के लिए शमी प्रेरणास्रोत हो सकते हैं। शमी ने इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता हासिल की थी। शमी की तरह आकाश भी सीम का इस्तेमाल अच्छी तरह करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहीर ने कहा कि अगर आकाश अन्य गेंदबाजों के साथ चर्चा करता है तो वह जल्द ही अपनी गेंदबाजी में विविधता ला सकता है। उन्होंने कहा, जब आप स्टंप पर अटैक करते हो और सही लैंग्थ में गेंद डालते हो तो आपको इससे मदद मिलती है। इसी तरह शमी ने सफलता हासिल की। अगर आकाश कोई प्रेरणास्रोत ढूंढ रहे हैं तो शमी से अच्छा कोई नहीं है। उनकी सीम पोजिशन हमेशा चर्चा का विषय रहती है। आकाश के पास लय है और अगर वह अन्य गेंदबाजों के साथ चर्चा करते हैं तो वह जल्द ही विविधिता ला सकते हैं। 
विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौड़ में शामिल आकाश 
आकाश ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन जाकिर हसन और शादमान इस्लाम को आउट किया। यह 27 वर्षीय युवा गेंदबाज इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, शमी भी इस सीरीज में शामिल होना चाहेंगे, लेकिन उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी कर पाते हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed