फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former indian opening batsman shikhar dhawan posts cryptic message on social media see

Shikhar Dhawan: आधी रात में नींद नहीं आने से परेशान हुए शिखर धवन, मदद की लगाई गुहार, फैंस की बढ़ाई बेचैनी

Fri, 25 Oct 2024 09:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 25 Oct 2024 09:14 PM IST
सार

शिखर धवन ने इस साल 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।

विज्ञापन
former indian opening batsman shikhar dhawan posts cryptic message on social media see
रोहित और शिखर धवन - फोटो : BCCI

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने आश्चर्यजनक पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने खुलासा किया कि वह रात को सोने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए दिग्गज ने मदद की गुहार भी लगाई। बता दें कि, पूर्व सलामी बल्लेबाज का जीवन हाल के वर्षों में संघर्ष भरा रहा है। उनकी जिंदगी बदलावों के साथ गुजर रही है। 
विज्ञापन

फैंस ने की मदद की पेशकश
कुछ प्रशंसकों का मानना है कि शिखर धवन की रातों की नींद उड़ने के पीछे कारण, उनके जीवन में हो रहे बदलाव हैं। हालांकि, उनकी परेशानी के पीछे का असली कारण कोई नहीं जानता। इस बीच, फैंस ने शिखर धव की पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दीं। कुछ उन्हें मीम्स से खुश करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कुछ उनकी मदद करने की कोशिश करते भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके धवन
शिखर धवन ने इस साल 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। 37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

आईपीएल में भी चला है धवन का बल्ला
धवन ने आईपीएल में भी जमकर रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। धवन का औसत 35.26 और स्ट्राइक रेट 127.14 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed