फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricketer cricketer Pragyan Ojha remembered the past day shared Piyush Mishra poem on Koo vo purane din

यादें: पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को याद आए बीते दिन, 'कू' पर साझा की पीयूष मिश्रा की यह कविता

Tue, 23 Nov 2021 12:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 23 Nov 2021 12:38 PM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पीयूष मिश्रा की कविता 'कू' पर साझा की है। प्रज्ञान ने करीब दो साल पहले क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन
Former Indian cricketer cricketer Pragyan Ojha remembered the past day shared Piyush Mishra poem on Koo vo purane din
पूर्व क्रिकेट पज्ञान ओझा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर पज्ञान ओझा को क्रिकेट को अलविदा कहे करीब दो साल पूरे होने वाले हैं। 21 फरवरी 2020 को उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। कई साल तक टीम इंडिया के अहम सदस्य रहे प्रज्ञान ओझा ने देश-विदेश में भारत के लिए खूब क्रिकेट खेली। वह ज्यादातर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले। इस दौरान वह कई बार ऐतिहासिक जीत के गवाही भी बने। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में पर्पल कैप हासिल की। इसके अलावा वह कई बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे। 
विज्ञापन


'कू' पर शेयर की पीयूष मिश्रा की कविता

क्रिकेट से दूर इन दिनों प्रज्ञान ओझा अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे टीम इंडिया के साथ बिताए गए दिन उन्हें खूब याद आ रहे हैं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए पीय़ूष मिश्रा की कविता वो पुराने दिन, वो सुहाने दिन, आशिकाने दिन कू पर शेयर की है। इस कविता के जरिेए उन्होंने पुराने दिन जीने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

Koo App

वो पुराने दिन वो सुहाने दिन आशिक़ाने दिन ओस की नमी में भीगे वो पुराने दिन दिन गुज़र गए हम किधर गए पीछे मुड़ के देखा पाया सब ठहर गए अकेले हैं खड़े क़दम नहीं बढ़े चल पड़ेंगे जब भी कोई राह चल पड़े जाएँगे कहाँ है कुछ पता नहीं कह रहे हैं वो कि उनकी है ख़ता नहीं वो सुहाने दिन आशिक़ाने दिन ओस की नमी में भीगे वो पुराने दिन… ~ पीयूष मिश्रा मज़ा आगया, क्या कविता है |

- Pragyan Ojha (@pragyanojha) 23 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ञान ओझा का क्रिकेट करियर

प्रज्ञान ओझा ने 24 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें 113 विकेट झटके।  एक पारी में 47 रन देकर छह विकेट आउट करना टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने 18 एकदिवसीय मैच भारत के लिए खेले जिनमें 21 विकेट हासिल किए।. वनडे में 38 रन देकर चार विकेट आउट करना उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है। इसके अलावा प्रज्ञान ने 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी भारत के लिए खेले जिनमें उन्होंने 10 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed