फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिग्गज बेदी की DDCA को धमकी, कोटला स्टैंड से उनका नाम नहीं हटाने पर करेंगे कानूनी कार्रवाई

Sun, 27 Dec 2020 01:54 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 27 Dec 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Former Indian Cricketer Bishan Singh Bedi threatens DDCA, will take legal action for not removing his name from Kotla stand
बिशन सिंह बेदी - फोटो : getty

भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी और दिल्ली के क्रिकेट संघ डीडीसीए के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के स्टैंड से अपना नाम हटाने के लिए पत्र लिखने वाले बेदी ने अब कानूनी कार्रवाई की धमकी दे दी है। बेदी ने इससे पहले बुधवार को डीडीसीए को पत्र लिखकर इसके पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अरुण जेटली की प्रतिमा कोटला में लगवाने के लिए क्रिकेट संघ की कड़ी आलोचना की थी। पहले पत्र का कोई जवाब नहीं मिलने पर बेदी ने शनिवार को क्रिकेट संस्था को एक और पत्र लिखा।

Former Indian Cricketer Bishan Singh Bedi threatens DDCA, will take legal action for not removing his name from Kotla stand
दिल्ली जिला क्रिकेट संघ - फोटो : ट्विटर

बेदी ने डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली को भेजे इस पत्र में लिखा है, ‘मैंने आपको कुछ दिन पहले पत्र लिखा था। जबकि मेरे पत्र के सार्वजनिक होने के कुछ मिनटों बाद ही मुझे विश्व भर के क्रिकेट समुदाय से अपार समर्थन मिला लेकिन मुझे दुख है कि आपकी तरफ से मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हमारे देश में अब भी लोगों को यह फैसला करने का अधिकार है वे किन लोगों के साथ जुड़ना चाहते हैं और कहां उनके नाम की पट्टिका पूरी गरिमा के साथ लगाए जा सकती है। कृपया मुझे कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें।

Former Indian Cricketer Bishan Singh Bedi threatens DDCA, will take legal action for not removing his name from Kotla stand
डीडीसीए

डीडीसीए की अपनी सदस्यता त्यागने वाले बेदी ने सख्त भाषा में लिखे पत्र में डीडीसीए अध्यक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, ‘खेल स्थलों से राजनेताओं को दूर करने को लेकर सार्वजनिक बहस शुरू करने वाले मेरे पत्र पर आपकी ऐसी चुप्पी जिसका कोई कारण स्पष्ट नहीं है, उससे आपकी नादानी का पता चलता है। आपकी बेवजह की चुप्पी भी इस अपराध बोध को रेखांकित करती है कि आप इस पद पर केवल अपने परिवार के नाम के कारण हैं जिसे आप स्पष्ट तौर पर बढ़ावा देना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian Cricketer Bishan Singh Bedi threatens DDCA, will take legal action for not removing his name from Kotla stand
बिशन सिंह बेदी - फोटो : getty

बेदी ने लिखा है, ‘आखिर में मुझे उम्मीद है कि आप एक पूर्व क्रिकेटर को जवाब देने का बुनियादी शिष्टाचार निभाएंगे जो आपसे समर्थन नहीं चाह रहा है बल्कि चाहता है कि उसकी क्रिकेट अखंडता पर कोई आंच नहीं आए।’

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में कोटला में जेटली की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
Former Indian Cricketer Bishan Singh Bedi threatens DDCA, will take legal action for not removing his name from Kotla stand
bishan singh bedi

बेदी ने कहा कि वह उस क्रिकेट स्टेडियम का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं जिसमें पूर्व राजनीतिज्ञ जेटली की प्रतिमा लगी हो। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि डीडीसीए में क्रिकेटरों की आवाज नजरअंदाज करने की परंपरा रही है और यह मेरे अनुरोध का एक कारण है। यदि मैं उस क्रिकेट स्टेडियम का हिस्सा बनता हूं जिसमें ऐसे व्यक्ति की प्रतिमा लगी हो जिसके बारे में मेरा मानना है कि उन्होंने राजधानी में क्रिकेट मूल्यों को कम किया तो मैं एक दिन तो क्या एक मिनट के लिए भी बेहतर महसूस नहीं कर पाऊंगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed