फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 वर्षीय इस शौकीन बुजुर्ग के पास है 80 पोर्श कार, कंपनी वाले भी हो गए फैन

Sun, 27 Dec 2020 01:34 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 27 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
meet this 80 year old man enthusiast who has 80 Porsche cars company also became a fan
ओटोकार जे से - फोटो : सोशल मीडिय

उम्र का बढ़ना महज एक नंबर ही है, अगर कोई इंसान इसमें उलझ गया तो जवानी-बुढ़ापे का खेल चलता रहेगा। हालांकि, शौक बड़ी चीज है और इसके सामने सब कुछ फीका है। कुछ ऐसा ही हाल है वियना के रहने वाले एक शख्स का। ओटोकार जे से नाम के इस शख्स की उम्र 80 साल है और इस उम्र में वो 80 लग्जरी पोर्श कारों को खरीदा है।

meet this 80 year old man enthusiast who has 80 Porsche cars company also became a fan
ओटोकार जे से - फोटो : सोशल मीडिया

ओटोकार का पोर्श कार के प्रति क्रेज उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ गया है। उन्होंने कई सालों में 80 पोर्श कारों की सीरीज को पूरा किया है। ओटोकार नीले रंग में पोर्श बॉक्सस्टर स्पाइडर कार खरीदी है। वो पोर्श को चलाते वक्त हाथ में सिगार लिए हुए खुली सड़क पर रफ्तार भरना पसंद करते हैं। अगर पोर्श प्रशंसकों की कोई सूची बने, तो उसमें ओटोकार का नाम ऊपर आना तय है।

meet this 80 year old man enthusiast who has 80 Porsche cars company also became a fan
ओटोकार जे से - फोटो : सोशल मीडिया

ओटोकार ने बताया कि पोर्श कार के प्रति उनका जुनून लगभग 50 साल पहले शुरू हुआ था। उन्होंने अपने घर के पिछले हिस्से में इसे रफ्तार भरते देखा था। इसके बाद से ही उनके अंदर एक हलचल सी पैदा हो गई। ओटोकार को पोर्श कार की रफ्तार से मोहब्बत हो गई। अगले कुछ सालों में उन्होंने पैसे बचाना शुरू कर दिए। फिर उन्होंने स्पीड येलो 911 ई खरीदी। ओटोकार की ये पहली पोर्श कार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
meet this 80 year old man enthusiast who has 80 Porsche cars company also became a fan
ओटोकार जे से - फोटो : सोशल मीडिया

ओटोकार ने धीरे धीरे कई वर्षों में एक 917, एक विंटेज आठ-सिलेंडर इंजन के साथ 910, 904 को अपने मूल फ्यूहरमन इंजन और 956 के साथ जोड़ा। उन्होंने 80 पोर्श कारों को खरीदा। अभी वो 38 कारों के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि वो हर दिन अलग-अलग कार को ड्राइव कर सकते हैं।

विज्ञापन
meet this 80 year old man enthusiast who has 80 Porsche cars company also became a fan
ओटोकार जे से - फोटो : सोशल मीडिया

उन्हें सिर्फ वाहनों को खरीदने का जुनून नहीं है। बल्कि उन्हें ड्राइविंग का शौक भी है। कारों को रखने के लिए उन्होंने बड़ा गेराज बनवाया है। उनके पास एक पूरी इमारत है, जिसमें वो अपनी कारों को पार्क करते हैं। इसे वो अपना ‘लिविंग रूम’ मानते हैं। उनके पास रेसिंग कार भी है। इस कार को बनाने वाली कंपनी यानी पोर्श भी ओटोकार का बहुत सम्मान करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed