{"_id":"67aca735a0941a289a0ac313","slug":"former-india-opener-shikhar-dhawan-was-named-as-one-of-the-four-event-ambassadors-for-the-icc-champions-trophy-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रतियोगिता दूत बने शिखर धवन, इन तीन पूर्व क्रिकेटरों को भी मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रतियोगिता दूत बने शिखर धवन, इन तीन पूर्व क्रिकेटरों को भी मिली जगह
Wed, 12 Feb 2025 07:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:21 PM IST
सार
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : @SDhawan25
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन को 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रतियोगिता का दूत बनाया गया है। कुल चार पूर्व खिलाड़ियों को दूत बनाया गया है जिसमें धवन भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने धवन के अलावा जिन अन्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिता दूत नियुक्त किया है उनमें पाकिस्तान के 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के कप्तान सरफराज अहमद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी शामिल हैं।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दौरान मैदान में उपस्थित रहेंगे
यह चारों खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान इस टूर्नामेंट को लेकर कॉलम लिखेंगे और मैचों में भी उपस्थित रहेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में विश्व की सर्वश्रेष्ठ आठ टीम भाग लेंगी। धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में दो बार भाग लिया और दोनों अवसरों पर उन्होंने गोल्डन बैट (टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाला पुरस्कार) हासिल किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक 701 रन बनाए हैं। उन्हें 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
धवन ने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा बनना विशेष अहसास है तथा आगामी टूर्नामेंट का दूत के रूप में लुत्फ उठाना बड़ा सम्मान है। यह अपनी तरह की खास प्रतियोगिता है जिससे मेरी कई यादें जुड़ी हैं।

आठ टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।

भारत का कार्यक्रम
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत ने पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।