{"_id":"68ad9a5b9f7f980d0606b89b","slug":"former-fast-bowler-wasim-akram-wants-india-and-pakistan-to-resume-test-cricket-ahead-of-asia-cup-clash-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'चाहता हूं भारत के साथ टेस्ट क्रिकेट दोबारा शुरू हो', इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'चाहता हूं भारत के साथ टेस्ट क्रिकेट दोबारा शुरू हो', इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बयान
Tue, 26 Aug 2025 04:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Aug 2025 04:58 PM IST
सार
अकरम का बयान ऐसे समय सामने आया है जब दोनों देशों के बीच एशिया कप में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मैच को लेकर विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : Shami Instagram / PCB Twitter
विस्तार
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा टेस्ट क्रिकेट शुरुआत हो। अकरम का बयान ऐसे समय सामने आया है जब दोनों देशों के बीच एशिया कप में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, इस मैच को लेकर विवाद भी चल रहा है क्योंकि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस मैच के बहिष्कार की मांग जोरों पर उठ रही है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार टेस्ट मैच तब हुआ था जब यूनिस खान की टीम ने भारत का दौरा किया था। सौरव गांगुली ने उस सीरीज में चमके थे और उन्होंने 500 से अधिक रन बनाए थे जिससे भारत तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम करने में सफल रहा था। अकरम ने कहा कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का आनंद लेते हैं और अगर दोनों देश अपने टेस्ट मैच फिर से शुरू करेंगे तो यह एक ऐतिहासिक नजारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे वक्त से दोनों देशों के बीच नहीं हो रही द्विपक्षीय सीरीज
अकरम ने कहा, 'यह एशिया कप दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। मेरी दुआ है कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर टेस्ट सीरीज खेलें। काफी समय हो गया है और यह दोनों देशों के प्रशंसकों के लिए एक ऐतिहासिक नजारा होगा।' भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था।

खेल मंत्रालय ने एशिया कप के लिए दी थी हरी झंडी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसी भी खबरें थी कि भारत एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन हाल ही में खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी, लेकिन वह टीम को बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से नहीं रोक सकते। खेल मंत्रालय के सूत्रों का कहना था कि भारत और पाकिस्तान की टीमें द्विपक्षीय मुकाबला नहीं खेलती हैं, लेकिन टीम को एशिया कप जैसे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने से नहीं रोका जा सकता। मंत्रालय ने भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संबंध में नई नीति का अनावरण किया था जिसे पाकिस्तान पर विशेष ध्यान रखकर बनाया गया है।

सूत्रों ने कहा था, हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट है। लेकिन पाकिस्तान को भारतीय जमीन पर द्विपक्षीय मुकाबले के लिए मंजूरी नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर से बंधे हुए हैं। सूत्र ने कहा, हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोक सकते क्योंकि यह कई देशों का टूर्नामेंट है। जब तक पाकिस्तान मेजबान नहीं है, हम टीम को खेलने से नहीं रोक सकते। वैसे भी हमारे नहीं खेलने से पाकिस्तान को ही फायदा होगा। हमें उसे हराना है सीमा पर भी और खेल के मैदान पर भी।