{"_id":"5cea8b6cbdec220769794f04","slug":"former-england-spinner-monty-panesar-reveals-ball-tampering","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'क्रीम, थूक और पैंट की जिप' से करता था बॉल टेंपरिंग, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'क्रीम, थूक और पैंट की जिप' से करता था बॉल टेंपरिंग, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 26 May 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोंटी पनेसर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वॉर्म अप मैच में कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के मैदान पर उतरते ही दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की। इसके बाद स्मिथ ने हूटिंग का जवाब शतक से दिया। इस मैच में उन्होंने 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, मैच के बाद स्मिथ ने कहा कि मुझे इससे (हूटिंग) कोई फर्क नहीं पड़ता।
2 of 6
मोंटी पनेसर
- फोटो : file photo
वहीं, अब इंग्लेंड के ही पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने खुद अपनी टीम के बारे में बॉल टेंपरिंग को लेकर सबसे बड़ा खुलासा किया है। मोंटी ने अपनी किताब 'द फुल मोंटी' में अपने क्रिकेट के अनुभवों को बेबाक अंदाज में लिखा है। इस किताब में उन्होंने बॉल टेंपरिंग की बात भी कबूली है और यह भी बताया है कि टीम के साथी खिलाड़ी और वह खुद उनके प्रमुख गेंदबाज जेम्स एंडरसन की मदद के लिए बॉल टेंपर किया करते थे।
3 of 6
मोंटी पनेसर
- फोटो : file photo
मोंटी की इस किताब के कुछ अंश इंग्लैंड की मशहूर न्यूज वेबसाइट 'डेली मेल' पर प्रकाशित किए गए हैं। मोंटी के इस खुलासे ने क्रिकेट की दुनिया को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। मोंटी ने खुलासा किया, 'हमने पाया कि लार के साथ अगर मिंट और सन क्रीम का इस्तेमाल गेंद की शाइन चमकाने के लिए करें, तो फिर गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोंटी पनेसर
- फोटो : file photo
37 साल के पनेसर ने अखबार डेली मेल से कहा, 'आप इसे कानून तोड़ना कह सकते हैं। लेकिन हम गेंद को रिवर्स कराने के लिए सनस्क्रीन क्रीम से लेकर थूक तक का उपयोग किया करते थे। मैंने तो अपनी पैंट की जिप से भी गेंद को घिसा था ताकि उससे रिवर्स हो सके।'
विज्ञापन
5 of 6
मोंटी पनेसर
- फोटो : file photo
उन्होंने अपनी किताब में यह भी लिखा, 'हमने नियम तोड़ा या नहीं तोड़ा यह इस बात पर निर्भर करता था कि हम कैसे अपनी बात रख रहे हैं।' मोंटी के मुताबिक, 'यह शायद खेल भावना के साथ हेयर लाइन (बाल जितना) फ्रैक्चर जैसी चीटिंग थी। क्योंकि नियम यह भी कहता है कि आप गेंद को अपनी ड्रेस से रगड़ सकते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।