{"_id":"60241196015f6f7ad656db16","slug":"former-england-spinner-monty-panesar-asked-to-renamed-india-england-series-bytendulkar-cook-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर की मांग, भारत-इंग्लैंड सीरीज का नाम बदलकर तेंदुलकर-कुक ट्रॉफी रखा जाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर की मांग, भारत-इंग्लैंड सीरीज का नाम बदलकर तेंदुलकर-कुक ट्रॉफी रखा जाए
Thu, 11 Feb 2021 09:02 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
एलिस्टर कुक और सचिन तेंदुलकर
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खास नाम का सुझाव दिया है। बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम दिग्गज सचिन तेंदुलकर और एलिस्टर कुक के नाम पर रख देना चाहिए।
विज्ञापन
पनेसर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को तेंदुलकर-कुक ट्रॉफी कहा जाना चाहिए क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ खूब बल्लेबाजी की है और हम जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर सबसे बड़े लीजेंड हैं और उनके नाम पर कोई सीरीज नहीं है।'
विज्ञापन
Eng v India test series should be called "Tendulkar Cook trophy " because both have highest test runs for their countries,they played a lot against eachother and we know Tendulkar is the biggest legend and we dont have a series named after him. @englandcricket @BCCI #INDvENG
विज्ञापन विज्ञापन— Monty Panesar (@MontyPanesar) February 10, 2021
बता दें भारत में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज को फिलहाल एंथनी डी मेलो ट्रॉफी कहते हैं। वहीं इंग्लैंड में होने वाली इस सीरीज को पटौदी ट्रॉफी कहा जाता है। अब मॉन्टी पनेसर ने भारत-इंग्लैंड की जंग का नाम बदलकर 'तेंदुलकर-कुक ट्रॉफी' करने की सलाह दी है।
बात करे दोनो खिलाड़ियों की तो भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 15921 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं वहीं इंग्लैंड की तरफ से पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने सबसे अधिक 12472 रन बनाए हैं।