भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम पर चिंता जताई है। बता दें कि भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम किया।
इतना ही नहीं वॉन ने प्रोटियाज टीम के कोच को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा प्रोटियाज टीम की स्थिती को देखकर कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को टीम की कमान संभालना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मार्क बाउचर, ग्रीम स्मिथ और जैक्स कैलिस का नाम लिया, जिन्हें कोचिंग पोजिशन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
माइकल वॉन ने ट्वीट कर कहा, 'मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम वाकई चिंता का सबब है। दक्षिण अफ्रीका टीम को और मजबूत होने की जरूरत है। प्रोटियाज टीम मार्क बाउचर, ग्रीम स्मिथ और जैक्स कैलिश की क्षमता का उपयोग क्यों नहीं करते।'
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारत ने रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से करारी शिकस्त दी। पहला टेस्ट भारत ने 203 रन से जीता था, जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया था।
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दोनों का अहम योगदान है। टीम इंडिया की तरफ से हिटमैन रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच के साथ साथ मैन ऑफ द सिरीज भी रहे। रोहित ने तीन मैचों में 529 रन बनाए, जिसमें दो शतक के साथ-साथ एक दोहरा शतक (212) भी शामिल है।