फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England opener Nick compton remember debut match, was surprised to see Sachin-Sehwag-Dhoni in front

इंग्लैंड के पूर्व ओपनर को याद आया डेब्यू मैच, सचिन-सहवाग-धोनी को सामने देख नहीं कर पाया था यकीन

Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Former England opener Nick compton remember debut match, was surprised to see Sachin-Sehwag-Dhoni in front
sehwag and sachin

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक कॉम्प्टन ने भारत में किए गए अपने डेब्यू मैच को याद कर उस वक्त का अनुभव साझा किया। निक ने नवंबर, 2012 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दाएं हाथ के बल्लेबज निक भी शामिल थे, इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को 0-2 से हार मिली थी।

विज्ञापन


उस वक्त भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, धोनी और कोहली जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे, लेकिन बावजूद उसके इंग्लैंड के जबरदस्त खेल की बदौलत मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में निक कॉम्प्टन ने भी अपनी बल्लेबाजी से अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन


कॉम्प्टन ने एक ऑनलइन पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि कैसे वे सचिन, धोनी, सहवाग, कोहली जैसे दिग्गजों को अपने सामने देखकर हैरान हो गए थे। उन्होंने कहा, 'भारत आकर सचिन जैसे दिग्गजों के सामने खेलना गर्व की बात थी और मैं काफी उत्साहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारत के बारे में बात करते हुए कहा, 'भारत एक ऐसा देश रहा है, जो लोग मुझे जानते हैं, जानते हैं कि यह मेरा दूसरा घर है। मैंने यहां बहुत समय बिताया है, यात्रा और फोटोग्राफी करता रहा हूं। कई बल्लेबाजी शिविरों में जाना, मुंबई में स्पिन खेलना सीखना, सही में लोगों और संस्कृति के साथ प्यार हो गया था। मुझे बहुत मजा आया। मेरी पहली टेस्ट सीरीज़ के लिए वहां जाना एक सपना सच होने जैसा था।


निक ने आगे कहा, 'क्योंकि आप जानते हैं कि भारतीय लोग अपने क्रिकेटरों से कितना प्यार करते हैं और खेल को कितना समर्थन देते हैं। यह अद्भुत था। उन्होंने बताया कि जब वो क्रीज पर जाकर गार्ड ले रहे थे और अचानक से तेंदुलकर, धोनी, सहवाग, कोहली को सामने देखा तो विश्वास नहीं हुआ। मैं लगभग उनके ऑटोग्राफ लेना चाहता था और उनसे हाथ मिलाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed