{"_id":"628794bb5351ce4ccb0294de","slug":"former-cricketer-and-coach-ravi-shastri-shared-three-new-pics-in-different-look-photos-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ravi Shastri New Look: अतरंगी अंदाज में नजर आए रवि शास्त्री, लगातार तीन तस्वीरें शेयर कर लिखी मजेदार बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ravi Shastri New Look: अतरंगी अंदाज में नजर आए रवि शास्त्री, लगातार तीन तस्वीरें शेयर कर लिखी मजेदार बात
Fri, 20 May 2022 06:46 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 May 2022 06:46 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और ऑलराउंडर रवि शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले और अपने फैंस के साथ खुलकर अपनी बात करने वाले शास्त्री इस बार अपने नए लुक के लिए चर्चा में हैं और फैंस को भी यह काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : twitter@RaviShastriOfc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और ऑलराउंडर रवि शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले और अपने फैंस के साथ खुलकर अपनी बात करने वाले शास्त्री इस बार अपने नए लुक के लिए चर्चा में हैं और फैंस को भी यह काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
शास्त्री ने शुक्रवार को लगातार तीन ट्वीट किए और अपनी अलग-अलग तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने सभी में रोचक कैप्शन भी दिए। तस्वीर में शास्त्री बिल्कुल अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे। इसमें उन्होंने बैगनी रंग का जैकेट, काला चश्मा और गले में चेन डाली हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी पहली तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "जब आप सोते नहीं हैं तो 'गुड मॉर्निंग' वैकल्पिक होता है।"
‘Good mornings’ are optional if you haven’t slept at all. pic.twitter.com/4OhSYEg3Ln
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) May 20, 2022
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा परिवार मुंबई में रहता है और मैं इन पलों को जीता हूं।"
My family lives in Mumbai and I live in the moment. pic.twitter.com/22BBncYoDL
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) May 20, 2022
शास्त्री इतने पर ही नहीं रूके और कुछ घंटे बाद एक और तस्वीर शेयर की। इस बार वह एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आए। इसके कैप्शन में भी उन्होंने कुछ अलग बात लिखी। उन्होंने लिखा, "आप उसके डीएम में हैं। वह मेरी वीआईपी गेस्टलिस्ट में है।"
You’re in her DMs. She’s on my VIP guestlist. pic.twitter.com/eJTzoVKMz3
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) May 20, 2022