फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Captain Sunil Gavaskar finds Josh Hazlewood's omission from the pink-ball Test against India a mystery

IND vs AUS: गावस्कर ने हेजलवुड के एडिलेड टेस्ट से बाहर होने को 'रहस्य' बताया, बोले- कंगारू टीम दबाव में है

Mon, 02 Dec 2024 07:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 07:30 PM IST
सार

हेजलवुड ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बयान दिया था जिसे लेकर कई तरह की चर्चा चल रही थी। हेजलवुड कथित तौर पर चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
Former Captain Sunil Gavaskar finds Josh Hazlewood's omission from the pink-ball Test against India a mystery
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के एडिलेड टेस्ट से बाहर होने को रहस्य करार दिया है। गावस्कर का मानना है कि पर्थ टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम दबाव में आ गई है। हेजलवुड ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बयान दिया था जिसे लेकर कई तरह की चर्चा चल रही थी। हेजलवुड कथित तौर पर चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन

हेजलवुड के बयान से इस बात को बल मिला था कि ऑस्ट्रलिया टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा कि पहले मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में घबराहट पैदा हो गई है। गावस्कर ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में घबराहट स्पष्ट है, पूर्व खिलाड़ी बदलाव की मांग कर रहे हैं और तीसरे दिन के खेल के अंत में जोश हेडलवुड के बयान के बाद कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में दरार के भी संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा कि यह एक रहस्य है कि किसी को गलत नहीं लगा कि हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा था। इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में अतीत में यह आम बात थी, लेकिन अब यह धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया में भी हो रहा है। उन्होंने लिखा, हेजलवुड कथित रूप से चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट और संभवतः सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। अजीब बात है, क्योंकि किसी ने भी उस मीडिया कॉन्फ्रेंस में हेजलवुड के साथ कुछ भी गलत नहीं देखा था। यह ऐसा रहस्य है जो पहले भारतीय क्रिकेट में आम हुआ करता था, अब यह ऑस्ट्रेलियाई टीम भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

हेजलवुड ने क्या दिया था बयान 
पहले टेस्ट मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए थे। इस पर हेजलवुड से सवाल पूछा गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था, 'आपको यह सवाल किसी बल्लेबाज से करना चाहिए। मैं अब आराम करूंगा और अगले टेस्ट की तैयारियों में जुट जाऊंगा।' डेविड वॉर्नर, माइकल वॉन और रवि शास्त्री जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया टीम में पड़ी संभावित दरार पर चिंता जाहिर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed