{"_id":"67c1e07839ea61fad005ca66","slug":"former-captain-moin-khan-said-it-s-time-that-the-authorities-start-rebuilding-the-team-after-poor-performance-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: मोईन खान ने पाकिस्तान टीम का नए सिरे से गठन करने की मांग उठाई, अधिकारियों से किया आग्रह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: मोईन खान ने पाकिस्तान टीम का नए सिरे से गठन करने की मांग उठाई, अधिकारियों से किया आग्रह
Fri, 28 Feb 2025 09:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:42 PM IST
सार
मोईन ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में अपनी चयन को सही साबित करना होगा। पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर एक भी मैच जीतने में नाकाम रहने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, लेकिन टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। अब पूर्व कप्तान मोईन खान ने टीम का नए सिरे से गठन करने की मांग उठाई है। मोईन का कहना है कि पाकिस्तान टीम की स्थिति इससे बदतर नहीं हो सकती और अब समय है कि अधिकारी दोबारा से टीम का गठन करें।
विज्ञापन
मोईन ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में अपनी चयन को सही साबित करना होगा। पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर एक भी मैच जीतने में नाकाम रहने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है। पूर्व विकेटकीपर मोईन ने कहा, मैं आजकल कई पूर्व खिलाड़ियों की टिप्पणियां सुन रहा हूं। हम जब पहले से ही हार रहे हैं तो एक नयी टीम का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं। हमारे लिए इससे बुरा क्या हो सकता है? हम हारेंगे लेकिन कम से कम कुछ अलग प्रयास तो करेंगे। देखिए कोई यह नहीं कह रहा है कि वे अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। लेकिन हर खिलाड़ी को लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह को सही साबित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोईन यह मानने को तैयार नहीं थे कि देश में क्रिकेट में अच्छी प्रतिभा की कमी है। उन्होंने कहा, हम नए खिलाड़ियों को उचित तरीके से मौका देने, तैयार करने और प्रोत्साहित करने की पूरी कोशिश नहीं करते हैं। हमारी समस्या यह है कि हमारे पास अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नीतियां हैं।
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी हार
पाकिस्तान ने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की भारी हार के साथ अभियान शुरू किया और फिर दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से छह विकेट से हार गया। रावलपिंडी गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टीम का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।
पाकिस्तान ने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की भारी हार के साथ अभियान शुरू किया और फिर दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से छह विकेट से हार गया। रावलपिंडी गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टीम का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।