फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former batting coach Vikram Rathour is expecting a tough England tour for young Indian team
IND Inning
18/0 (1.4 ov)
Target: 248
Sanju Samson 16(10)*
Abhishek Sharma 1 (1)
IND need 230 runs in 18.2 remaining overs

IND vs ENG: रोहित-कोहली की अनुपस्थिति में भारत के लिए कठिन रहेगा इंग्लैंड दौरा? विक्रम राठौड़ ने रखी राय

Wed, 21 May 2025 04:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 May 2025 04:16 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। भारत इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगा। पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने सीरीज को लेकर अपनी राय रखी है और उनका कहना है कि भारत के लिए यह दौरा कठिन रहेगा। 

विज्ञापन
Former batting coach Vikram Rathour is expecting a tough England tour for young Indian team
विक्रम राठौड़ - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। भारतीय टीम इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों के बिना जाएगी जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसे लेकर अब भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने अपनी राय रखी है और उनका कहना है कि भारत के लिए यह दौरा कठिन रहेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

20 जून से शुरू हो रही है सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। भारत इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगा। राठौड़ ने कहा, यह दौरा कठिन होगा क्योंकि सीनियर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। युवा टीम जा रही है और नया कप्तान होगा। इन सभी चीजों से थोड़ा दबाव बनेगा। लेकिन युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठौड़ ने कहा, ये तीनों दिग्गज क्रिकेटर थे जो संन्यास ले चुके हैं। मैं चाहता था कि वे खेलते रहें लेकिन ये निजी फैसला है। मैं उन तीनों के करीब हूं। उन्होंने यह फैसला लिया है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

राठौड़ ने वैभव को सराहा
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच राठौड़ ने 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की जिसने सीएसके के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, हम पिछले कुछ समय से उसके साथ काम कर रहे हैं। शायद तीन चार महीने से। दबाव के हालात में उसे इस तरह खेलते देखना शानदार है। उसने इतनी परिपक्वता दिखाई है और इस तरह के अनुभव से वह और निखरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed