{"_id":"616f9c488415e36062410248","slug":"former-australian-cricketer-michael-slater-arrested-in-domestic-violance-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराध: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर गिरफ्तार, घरेलू हिंसा के मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपराध: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर गिरफ्तार, घरेलू हिंसा के मामले में हुई कार्रवाई
Wed, 20 Oct 2021 10:13 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:13 AM IST
सार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लॉटर को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उनके घर में कथित तौर पर 12 अक्तूबर के दिन हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
माइकल स्लॉटर ने कथित तौर पर 12 अक्तूबर को घरेलू हिंसा की थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल स्लॉटर घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने उन्हें सिडनी में समुद्र के किनारे एक बीच से गिरफ्तार किया है। स्लॉटर के ऊपर पिछले हफ्ते घरेलू हिंसा करने के आरोप लगे हैं। बुधवार की सुबह उन्हें मैनली पुलिस स्टेशन लाया गया। स्लॉटर फिलहाल यहीं पर पुलिस की हिरासत में हैं। 51 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कथित तौर पर 12 अक्तूबर के दिन अपने घर में हिंसा की थी। इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि उन्हें 12 अक्तूबर के दिन घरेलू हिंसा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने जांच की और बुधवार को स्लॉटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बुधवार को मैनली में स्लॉटर के घर पहुंची थी और उनसे बातचीत करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि उन्हें 12 अक्तूबर के दिन घरेलू हिंसा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने जांच की और बुधवार को स्लॉटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बुधवार को मैनली में स्लॉटर के घर पहुंची थी और उनसे बातचीत करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एक दशक तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले थे स्लॉटर
माइकल स्लॉटर ने लगभग एक दशक तक ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला था। इस दौरान उन्होंने 74 टेस्ट और 42 वनडे मैचों में हिस्सा लिया था। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5,312 रन बनाए हैं। साल 2004 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। इससे पहले स्लॉटर ने टेस्ट क्रिकेट में 14 शतक और 21 अर्धशतक लगाए थे। वहीं वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन था और इस फॉर्मेट में उनका औसत भी सिर्फ 24 का था। उन्होंने 42 वनडे मैचों में 987 रन बनाए थे।