WI Inning
52/0 (4.1 ov)
Jewel Andrew 21(15)*
Shai Hope 20 (11)
IND elected to bowl
{"_id":"6843fd8e9ec52b9ccd06f6c9","slug":"former-australian-captain-ricky-ponting-take-on-indian-team-batting-combination-in-england-test-series-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड में ओपनिंग के लिए नहीं उतरेंगे केएल राहुल? पोंटिंग ने भारतीय टीम के संयोजन पर रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड में ओपनिंग के लिए नहीं उतरेंगे केएल राहुल? पोंटिंग ने भारतीय टीम के संयोजन पर रखी राय
Sat, 07 Jun 2025 02:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:21 PM IST
सार
भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ यही ओपनिंग जोड़ी उतरेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की राय इसे लेकर अलग है।
विज्ञापन
केएल राहुल और गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के संयोजन में बदलाव होना तय है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत का शीर्ष क्रम कैसा होता है। रोहित आमतौर पर ओपनिंग के लिए उतरते थे, जबकि कोहली चौथे नंबर पर खेलते थे। अब देखना होगा कि इन दो स्थानों के लिए टीम प्रबंधन किसे चुनता है।
विज्ञापन
Trending Videos
ओपनिंग क्रम को लेकर पोंटिंग की राय अलग
भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे। राहुल ने शतक लगाकर सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपना दावा मजबूत किया। यह माना भी जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ यही ओपनिंग जोड़ी उतरेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की राय इसे लेकर अलग है।

पोंटिंग ने बताया कैसा होगा शीर्ष क्रम
आईसीसी रिव्यू में पोंटिंग ने कहा, मुझे लगता है कि इंग्लैंड में साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरेंगे। मेरी नजर में सुदर्शन शानदार खिलाड़ी हैं और तकनीकी तौर पर भी मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा कर सकते हैं। भारत के पास दो युवा ओपनर होंगे, इसलिए हो सकता है कि तीसरे नंबर पर वे किसी अनुभवी खिलाड़ी को उतारें। इस स्थिति में केएल राहुल या करुण नायर तीसरे स्थान पर उतर सकते हैं और गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। एक युवा कप्तान के तौर पर उनके लिए ओपनर या तीसरे स्थान पर नहीं उतरना बेहतर होगा। सुदर्शन, यशस्वी, केएल राहुल, गिल और करुण नायर इंग्लैंड सीरीज में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाज हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: India vs ENG: गिल के सामने 18 साल का सूखा समाप्त करने की चुनौती, इंग्लैंड में धोनी-कोहली भी रहे हैं खाली हाथ

गिल को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया
पोंटिंग ने गिल को कप्तान बनाए जाने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये सही कदम है। इस बारे में काफी चर्चा हुई थी कि जसप्रीत बुमराह या ऋषभ पंत को ये जिम्मेदारी क्यों नहीं सौंपी गई। लेकिन आपको देखना होगा कि बुमराह के चोट का इतिहास उनकी राह में रोड़ा बना है। आप ऐसा कप्तान नहीं रखना चाहेंगे जो किसी मैच में बाहर बैठे। गिल युवा हैं, नियमित तौर पर खेलते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात रन बना रहे हैं।