{"_id":"58b697ef4f1c1b687f83115e","slug":"former-australia-player-greg-chappell-gives-big-comment-on-pune-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पुणे पिच को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पुणे पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 01 Mar 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की हार के पीछे पिच को जिम्मेदार माना जा रहा है और इसे लेकर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैचों में ऐसी पिच भी होनी चाहिए, जिनकी वजह से नतीजों में मजा आए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कभी-कभी गेंदबाजों की मदद करने वाली पिच का तैयार किया जाना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि साधारण पिचों के चलते हमेशा बल्लेबाज ही बाजी मारते हैं। बता दें कि पुणे की पिच को आईसीसी ने खराब रैंकिंग दी थी और यहीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट खेला गया।
विज्ञापन
आईसीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिच को लेकर रिपोर्ट बीसीसीआई को दी गई है और इस पर जवाब 14 दिन के अंदर मांगा गया है। मैच के रेफरी क्रिस बॉड ने पुणे पिच को लेकर अपनी रिपोर्ट आईसीसी को दी थी।
विज्ञापन
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे में भारत को 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम दोनों पारियों में 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पहली पारी में टीम इंडिया 40.1 ओवर में 105 और दूसरी पारी में 33.5 ओवर में महज 107 रन बना सकी। मैच के तीसरे दिन ही भारत को हार का सामना करना पड़ा।