{"_id":"68b989903f8174969303bdfc","slug":"former-all-rounder-yuvraj-singh-urges-shubman-gill-and-abhishek-sharma-to-play-golf-for-its-calming-effect-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuvraj Singh: युवराज ने अभिषेक और गिल को दी अनोखी सलाह, इस खेल को अपनाने कहा; बोले- इससे बना पाएंगे अधिक रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yuvraj Singh: युवराज ने अभिषेक और गिल को दी अनोखी सलाह, इस खेल को अपनाने कहा; बोले- इससे बना पाएंगे अधिक रन
Thu, 04 Sep 2025 06:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:14 PM IST
सार
युवराज का मानना है कि अगर वह गोल्फ खेलते तो अपने करियर में 3000 रन और बना सकते थे। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट करियर पर गोल्फ के प्रभाव पर जोर देते हुए पहले कहा था कि जब वह क्रिकेट खेलते थे, तब उन्होंने गोल्फ खेला होता तो वे क्रिकेट में अतिरिक्त 2000 रन बना सकते थे।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को अनोखी सलाह दी है। युवराज का कहना है कि अगर ये दोनों खिलाड़ी गोल्फ खेलेंगे तो इससे वे अधिक रन बना पाएंगे। गिल और अभिषेक नौ सितंबर से होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। युवराज का मानना है कि अगर वह गोल्फ खेलते तो अपने करियर में 3000 रन और बना सकते थे।
विज्ञापन
कपिल के बयान पर जताई सहमति
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट करियर पर गोल्फ के प्रभाव पर जोर देते हुए पहले कहा था कि जब वह क्रिकेट खेलते थे, तब उन्होंने गोल्फ खेला होता तो वे क्रिकेट में अतिरिक्त 2000 रन बना सकते थे। युवराज ने गुरुवार को आईजीपीएल टूर कार्यक्रम के लॉन्च के दौरान कहा, मैं कपिल पाजी से सहमत हूं, उन्होंने 2000 कहा था पर मैं 3000 और रन बना सकता था। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नियम बदल गए हैं। क्रिकेट में आपको दूसरा मौका नहीं मिलता। गोल्फ में आप एक खराब शॉट खेलते हैं, फिर भी आप एक अच्छा शॉट मारकर वापसी कर सकते हैं।

युवराज ने कहा, अगर आप आउट हो जाते हैं तो आप कमरे में बैठकर अगले मैच के बारे में सोचते रहते हैं। लेकिन अगर मैच का दूसरा दिन होता तो आप आउट होकर अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेल सकते हैं। आप किसी मैच में तरोताजा होकर जाते हैं। कभी कभार कोई दूसरा खेल खेलना और फिर तरोताजा होकर वापस आना अच्छा होता है। मैं सभी युवा क्रिकेटरों से कहता हूं कि गोल्फ खेलने की कोशिश करो, गेंद को हिट करो, देखो कैसा महसूस होता है क्योंकि कभी कभी बहुत ज्यादा अभ्यास भी आपके लिए अच्छा नहीं होता है।
युवराज बोले- सभी को गोल्फ खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने अपने शिष्यों (गिल और अभिषेक) को क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गोल्फ खेलने के लिए कहा है? इस पर युवराज ने कहा, मैंने उन्हें गोल्फ खेलने के लिए कहा है और मैं उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। समय निकालना बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि आईपीएल के दौरान वे समय निकाल सकते हैं। यह उन पर निर्भर करता है। अब वे खेल के सुपरस्टार हैं और उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें बेहतर बनने में क्या मदद करेगा। अगर गोल्फ कुछ कर सकता है तो उन्हें यह तय करना होगा। लेकिन मैं सभी खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। मुझे लगता है कि यह तनाव दूर करने का एक शानदार तरीका है और यह दिमाग के लिए बहुत अच्छा है।