फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   focus in coa meeting on vikram rathore appointment and state associations election  

प्रदेश संघों के चुनाव के अलावा CoA की बैठक में राठौड़ की नियुक्ति पर रहेगा फोकस

Thu, 25 Jul 2019 04:03 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 25 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
focus in coa meeting on vikram rathore appointment and state associations election  
Vinod Rai

प्रशासकों की समिति (सीओए) की शुक्रवार को होने वाली बैठक में प्रदेश इकाइयों के चुनाव समय पर कराने के अलावा एनसीए के बल्लेबाजी सलाहकार पद के लिए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम राठौड़ के आवेदन पर भी विचार किया जाएगा। प्रदेश संघों के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की बढ़ाई गई मियाद भी खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन


मूल समय सीमा एक जुलाई थी जो बाद में बढ़ाकर 25 जुलाई की गई। सीओए ने प्रदेश इकाइयों को अपने संविधान में अनियमितताओं को दुरूस्त करने के लिए कहा था। उनसे कहा गया था कि वे लोढ़ा समिति के सुझावों के तहत इसे ठीक करें या 22 अक्टूबर को होने वाले बीसीसीआई के चुनावों से बाहर रहे। प्रदेश इकाइयों के चुनाव 14 सितंबर से पहले होने हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, '36 में से 20 प्रदेश इकाइयां निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया में है। इसमें मुंबई क्रिकेट संघ शामिल है। जो भी इकाई निर्देशों का पालन नहीं करेगी, उसे मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।' बैठक में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज राठौड़ के आवेदन पर भी विचार जाएगा। इससे पहले अंडर-19 बल्लेबाजी कोच के रूप में उनकी नियुक्ति में हितों के टकराव का मसला था क्योंकि उनके निकट संबंधी आशीष कपूर जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूर अभी भी इस पद पर है लिहाजा सीओए इस बारे में बीसीसीआई की कानूनी टीम से सलाह ले सकता है। भारत के अगले मुख्य कोच की नियुक्ति पर भी बात हो सकती है। सीओए क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के हितों के टकराव के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed