{"_id":"64577faeb672abc3f5004945","slug":"first-time-in-ipl-2023-two-brothers-captained-their-team-hardik-emotional-for-krunal-pandya-2023-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: आईपीएल में पहली बार दो भाइयों ने एक दूसरे के खिलाफ की कप्तानी, टॉस के दौरान भावुक हुए हार्दिक पांड्या","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: आईपीएल में पहली बार दो भाइयों ने एक दूसरे के खिलाफ की कप्तानी, टॉस के दौरान भावुक हुए हार्दिक पांड्या
Sun, 07 May 2023 04:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 07 May 2023 04:08 PM IST
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने एक दूसरे के खिलाफ कप्तानी की। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दो सगे भाई एक दूसरे के खिलाफ कप्तानी कर रहे थे।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आमने-सामने थे। इस मैच में क्रुणाल पांड्या लखनऊ की टीम के कप्तान थे, जबकि हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान हैं। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दो सगे भाइयों ने एक दूसरे के खिलाफ मैच में कप्तानी की।
हार्दिक पांड्या पिछले सीजन से ही गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि क्रुणाल को लोकेश राहुल के चोटिल होने के बाद लखनऊ की कमान सौंपी गई है। राहुल चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं और इस सीजन क्रुणाल ही बाकी मैचों में लखनऊ की कप्तानी करेंगे। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
क्रुणाल ने कहा "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। अपनी-अपनी टीमों की अगुआई करते हुए यह हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है। कुल मिलाकर विकेट पिछले मुकाबले की तरह ही रहेगा। हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी करने वाली टीम है, और हम लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। हम अंक तालिका में अच्छे स्थान पर खड़े हैं। डिकॉक यह मैच खेल रहे हैं, नवीन बाहर हैं।"

View this post on Instagram

हार्दिक पांड्या ने कहा "हम बल्लेबाजी करना चाहते थे। मुझे जो चाहिए था वह मिला। यह भावनात्मक रूप से एक खास दिन है, हमारे पिता को गर्व होता। यह पहली बार हो रहा है, इसलिए हमारे परिवार को गर्व है। एक पांड्या आज निश्चित रूप से जीतेगा। यह खुद को व्यक्त करने के बारे में है। परिणाम के बारे में चिंता न करें। असफलता का डर हो सकता है, लेकिन हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हम एक बदलाव करने के लिए मजबूर हैं, जोश लिटिल टीम से बाहर है क्योंकि उन्हें आयरलैंड के लिए खेलना है, अल्जारी को उनकी जगह मौका दिया गया है।"
भावुक हुए हार्दिक
हार्दिक पांड्या टॉस के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने अपने बड़े भाई की हैट भी सही की। क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी ने कहा कि इस बार बड़े भाई को जिताना है। पंखुड़ी का यह वीडियो लखनऊ सुपर जाएंट्स के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया।