फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first fifty for lokesh rahul in internatioanl cricket

है ना शानदार! 3 अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद खाते में आई पहली फिफ्टी

Thu, 16 Jun 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
first fifty for lokesh rahul in internatioanl cricket
लोकेश राहुल - फोटो : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम में एक बल्लेबाज ऐसा भी है जिसकी शुरुआत बेहद अनोखे ढंग से हुई और खाते में 3 अंतरराष्ट्रीय शतक आने के बाद पहली फिफ्टी आई है।

विज्ञापन


हो सकता है कि यह बात आपको कुछ कंफ्यूज कर रहा हो कि शतक पहले आया फिफ्टी बाद में, आखिर वो कैसे हुआ। लेकिन यह सही है। टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे के दौरे पर गए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरे से अपने वनडे करियर की शुरुआत की और अपने पहले ही मैच में शानदार शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन


वह इस पारी से वनडे में अपने पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने। लोकेश ने हरारे में मेजबान टीम के खिलाफ पहले मैच में छक्का लगाकर न सिर्फ शतक पूरा किया था बल्कि भारत को जीत भी दिलाई थी। इसके बाद अगले मैच में वह 33 रन बना पाए। फिर तीसरे मैच में उन्होंने अविजित 63 रनों की पारी खेली जो लगभग डेढ़ साल पुराने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली फिफ्टी लगाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 टेस्ट मैचों में लोकेश ने ठोंक दिए हैं 2 शतक

first fifty for lokesh rahul in internatioanl cricket
लोकेश राहुल - फोटो : PTI

कर्नाटक के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लोकेश राहुल को भले ही इस समय वनडे करियर शुरू करने का मौका मिला हो, लेकिन उन्होंने अपना टेस्ट करियर दिसंबर, 2014 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू कर लिया था। हालांकि वह अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे और पहली पारी में 3 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में एक रन बना पाए थे।

बेहद खराब शुरुआत के बाद अपने दूसरे टेस्ट (सिडनी) में उन्होंने शानदार शतक (110) ठोंक दिया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट में अपना दूसरा शतक (108 रन) कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल अगस्त में लगाया था। अब तक अपने टेस्ट करियर में 5 मैच खेलने के दौरान लोकेश ने 2 शतक लगाए हैं। उनका टेस्ट करियर भी बेहद दिलचस्प रहा और 10 टेस्ट पारियों में 2 शतक को छोड़ दिया जाए तो शेष 8 पारियों में वह सिर्फ एक बार ही दहाई (16 रन) का स्कोर कर सके हैं।

टेस्ट करियर शुरू करने के डेढ़ साल बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज लोकेश को वनडे मैच खेलने का मौका मिला तो उन्होंने यहां पहले ही मैच में शतक जमा दिया। दूसरे मैच में 33 रन बनाने के बाद तीसरे मैच में नाबाद 63 रनों की पारी खेली और यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली फिफ्टी रही। इस तरह से उन्होंने अपने आठवें अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली फिफ्टी जमाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed