फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fine For Latecomers, Anil Kumble Sets Code Of Conduct For Team India

कुंबले 'सर' ने बनाए कड़े नियम, देरी से आए तो लगेगा जुर्माना

Wed, 13 Jul 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
Fine For Latecomers, Anil Kumble Sets Code Of Conduct For Team India
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI

टीम इंडिया के नए कोच अनिल कुंबले पूरी तन्मयता से अपने काम में जुट गए हैं और खिलाड़ियों के लिए कड़े नियम भी बना दिए हैं। कुंबले इस समय भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 21 जुलाई से शुरू हो रही है। सीरीज शुरू होने से पहले भारत बृहस्पतिवार से 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होने जा रही है इसलिए कोच ने खिलाड़ियों के वास्ते अभ्यास के कड़े रूटीन बनाए हैं।
विज्ञापन


वैसे भी कुंबले को अपने काम को लेकर बेहद सख्त माना जाता है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कुंबले ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए कोड ऑफ कंडक्ट तय कर दिए हैं जिसमें सबसे खास यह है कि टीम बस के लिए या किसी भी कार्यक्रम में देरी से आने वाले खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गलती पर खिलाड़ी को देना होगा 3 हजार से ज्यादा का जुर्माना

Fine For Latecomers, Anil Kumble Sets Code Of Conduct For Team India
अनिल कुंबले
मुख्य कोच अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नए नियम बनाते हुए यह तय कर दिया है कि जो भी खिलाड़ी टीम बस पर आने में देरी करेगा उस पर 50 डॉलर (3357 रुपये) का जुर्माना लगा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी जगह देर से पहुंचने पर भी जुर्माना लगा दिया जाएगा।

साथ ही कुंबले ने यह भी तय कर दिया है कि हर 4 दिन पर एक आधिकारिक बैठक होगी। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी जब चाहे तब उनसे मिल सकता है और किसी भी समस्या पर बात कर सकता है।

टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों में अनुशासन लाने के लिए कुंबले ने कोच बनने के साथ ही कुछ दिशा-निर्देश तय कर दिए थे क्योंकि इन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के लंबे दौरे के लिए जाना था।

उन्होंने वेस्टइंडीज में खिलाड़ियों के साथ पहली बैठक में सपोर्ट स्टाफ की भूमिका को सरल बनाने की कोशिश की थी। उदाहरण के तौर पर मसाज के लिए एक समय तय कर दिया। खिलाड़ी अब मसाज के नाम पर लंबे समय तक रूके नहीं रह सकते।

टीम के साथ जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हर चीज व्यवस्थित है और कुंबले चाहते हैं कि खिलाड़ी अनुशासन की महत्ता समझे और उसी समय खुद को फ्री भी महसूस करें। उन्हें मालूम है कि कौन सी चीज कब बनानी है। आने वाले दिनों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को स्कूबा डाइविंग के लिए जाना है। यह सब छोटी-छोटी चीजें खिलाड़ियों का तनाव कम करने का प्रयास है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed