{"_id":"89c7259e0391756ab40bad5c86e82626","slug":"finally-pak-team-gets-visa-for-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेल खत्म', अब पाक टीम जा सकेगी चंडीगढ़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'खेल खत्म', अब पाक टीम जा सकेगी चंडीगढ़
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीजा देने के मामले में हुई किरकिरी के बाद अब भारत ने पाक टीम को चंडीगढ़ का वीजा भी दे दिया है।
विज्ञापन
भारत में चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 खेलने आई पाकिस्तान की घरेलू चैंपियन टीम फैसलाबाद वोल्व्स का वीजा संबंधी मसला आखिरकार सोमवार शाम को सुलझ गया।
वीजा संबंधी परेशानी खत्म होने के बाद फैसलाबाद टीम ने राहत की सांस ली है और अब टीम का पूरा ध्यान मंगलवार से मोहाली में शुरू होने वाली चैंपियंस लीग क्वालीफायर के पहले मुकाबले पर है।
मिस्बाह-उल-हक की अगुवाई वाली फैसलाबाद टीम अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड की ओटागो वोल्ट्स से भिड़ेगी।
मंगलवार को ही इसी मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद सनराइजर्स की भिड़ंत श्रीलंकाई टीम केनदुरता मारूंस से होगी।
हाल ही में श्रीलंका के कुमार संगकारा के अपने देश की टीम के साथ खेलने के फैसले के बाद हैदराबाद सनराइजर्स की कमान भारतीय ओपनर शिखर धवन को सौंपी गई है।
फैसलाबाद की टीम शनिवार को चंडीगढ़ पहुंची थी। रविवार को खुलासा हुआ कि पाक टीम के पास सिर्फ मोहाली का ही वीजा है। लिहाजा उन्हें चंडीगढ़ में रहने की इजाजत नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
हालांकि रविवार को ही बीसीसीआई ने इस तकनीकी अड़चन को दूर करने के लिए गृह मंत्रालय से तालमेल शुरू कर दिया था। परंतु रविवार की छुट्टी होने के कारण कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने भी टीम को साफ कह दिया था कि बिना वीजा वह यहां नहीं रूक सकती। इसके बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) प्रबंधकों ने टीम को पीसीए के क्लब हाउस में ठहराने का इंतजाम किया।
सोमवार सुबह से फिर चंडीगढ़ का वीजा दिलवाने की कवायद शुरू हुई। इस बीच दोपहर करीब एक बजे पाक खिलाड़ियों ने पीसीए ग्राउंड पर वार्म-अप किया।
आखिरकार शाम साढ़े पांच बजे पीसीए प्रबंधकों के पास पाक टीम को चंडीगढ़ का वीजा मिलने की खबर पहुंची। इसके बाद खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली।
देर शाम पाक खिलाड़ी चंडीगढ़ स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट के लिए रवाना हो गए। पीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी जीएस वालिया ने कहा, "पाक टीम को चंडीगढ़ का वीजा मिल गया है। इसका मतलब है कि अब टीम होटल में रुक सकती है और चंडीगढ़ में घूम सकती है, जहां अन्य तीन और टीम ठहरी हुई हैं।"