{"_id":"646ba8f9307b33dd020a2175","slug":"fih-hockey-pro-league-indian-team-leaves-for-london-for-fih-league-captain-said-will-prepare-for-asian-gam-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH Hockey Pro League: एफआईएच लीग के लिए भारतीय टीम लंदन रवाना, कप्तान बोले- एशियाई खेलों की तैयारी करेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
FIH Hockey Pro League: एफआईएच लीग के लिए भारतीय टीम लंदन रवाना, कप्तान बोले- एशियाई खेलों की तैयारी करेंगे
Mon, 22 May 2023 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 11:10 PM IST
सार
कप्तान हरमनप्रीत ने यूरोप के लिए उड़ान भरने से पहले कहा, एफआईएच प्रो लीग सीजन के अंत में हमारे पास बहुत महत्वपूर्ण मैच आने वाले हैं। हम अब तक तालिका में मजबूत स्थिति में हैं और हम शेष मैचों में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की कोशिश करेंगे
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम यूरोप में 26 मई से शुरू हो रहे एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 के मैचों के लिए सोमवार को लंदन रवाना हो गई। भारतीय टीम अपने यूरोप अभियान की शुरुआत लंदन में करेगी, जहां उनका सामना मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम (26 मई और दो जून) और मेजबान ग्रेट ब्रिटेन (27 मई और तीन जून) से होगा। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की टीम मेजबान नीदरलैंड (सात और 10 जून) और अर्जेंटीना (आठ और 11 जून) के खिलाफ अपने अंतिम मैचों के लिए आइंडहोवन रवाना होगी।
कप्तान हरमनप्रीत ने यूरोप के लिए उड़ान भरने से पहले कहा, एफआईएच प्रो लीग सीजन के अंत में हमारे पास बहुत महत्वपूर्ण मैच आने वाले हैं। हम अब तक तालिका में मजबूत स्थिति में हैं और हम शेष मैचों में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। हम इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि यह हमें अच्छी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका देता है। ये मैच हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि हम इस साल के अंत में होने वाले महत्वपूर्ण एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं। घर में अपने हाल के प्रो लीग मैचों में भारत ने विश्व चैंपियन जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अजेय रहकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन मैचों के बाद नवनियुक्त मुख्य कोच क्रेग फुल्टन भी भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं और यह उनके नेतृत्व में भारत का पहला दौरा होगा।