फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fielder beaten by batsman in cricket field at Gwalior

49 रन पर आउट हुआ बल्लेबाज तो फिल्डर को मरते दम तक मारा, अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग जारी

Mon, 05 Apr 2021 11:11 AM IST
अंशुल तलमले पीटीआई, ग्वालियर
पीटीआई, ग्वालियर Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Apr 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
Fielder beaten by batsman in cricket field at Gwalior
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान 23 साल के एक बल्लेबाज ने 49 रन पर कैच आउट करने के लिए क्षेत्ररक्षक को अपने बल्ले से पीट दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। शहर के पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने कहा कि सचिन पराशर (23) नाम के क्षेत्ररक्षक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बल्लेबाज संजय पालिया को हत्या के प्रयास के लिए आरोपित किया गया है। यह घटना शनिवार को मेला मैदान पर खेले गए एक मैच के दौरान हुई।

विज्ञापन


पचौरी ने कहा, ‘पराशर ने जब 49 रन पर उसका कैच लपक लिया तो पालिया गुस्से में आ गया जो 50 रन से केवल एक रन दूर था। पालिया भागकर पराशर की ओर गया और उसने बल्ले से सिर पर मारना शुरू कर दिया। अन्य खिलाड़ियों ने पालिया को रोकने की कोशिश की। पराशर को अस्पताल में अभी तक होश नहीं आया है।’पचौरी ने कहा कि पालिया फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed