{"_id":"61dbf9ad7419f774ee75e3a5","slug":"favorite-cricketer-marnus-labuschagne-considers-this-indian-batsman-and-bowler-as-his-favorite-know-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"Favourite Cricketer: इस भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज को अपना पसंदीदा मानते हैं मार्नस लाबुशेन, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Favourite Cricketer: इस भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज को अपना पसंदीदा मानते हैं मार्नस लाबुशेन, जानें
Mon, 10 Jan 2022 02:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:47 PM IST
सार
लाबुशेन फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उनकी टीम ने इंग्लैंड पर पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
मार्नस लाबुशेन
- फोटो : twitter@cricketcomau
विस्तार
पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम की रीढ़ बनकर उभरे मार्नस लाबुशेन ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बताया है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर सवाल और जवाब सेशन में हिस्सा लिया था। इसमें लाबुशेन से उनके पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में पूछा गया था।
इसके जवाब में लाबुशेन ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपना पसंदीदा गेंदबाज बताया है। लाबुशेन इन दोनों के खिलाफ खेल चुके हैं। 2020 में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी, तब लाबुशेन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
लाबुशेन फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उनकी टीम ने इंग्लैंड पर पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को होबार्ट, एडिलेड और मेलबर्न में हराया था। वहीं, सिडनी टेस्ट ड्रॉ रहा।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला गया टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लिश टीम को ड्रॉ कराने के लिए पूरा एक दिन खेलना था। संघर्ष करते ही सही लेकिन इंग्लैंड टीम ने ऐसा कर दिखाया और नौ विकेट गंवाकर 102 ओवर खेल गए और ऑस्ट्रेलिया का सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने का सपना अधूरा रह गया।

Virat & Ashwin
— Marnus Labuschagne (@marnus3cricket) January 10, 2022