{"_id":"602406756f454d15d34d7fc2","slug":"fans-gather-outside-of-sachin-tendulkar-residence-to-show-their-support-to-legend-cricketer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन के समर्थन में उतरे उनके प्रशंसक, घर के बाहर निकाली 'समर्थन रैली'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन के समर्थन में उतरे उनके प्रशंसक, घर के बाहर निकाली 'समर्थन रैली'
Wed, 10 Feb 2021 09:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर को पिछले हफ्ते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सचिन के एक ट्वीट को किसान आंदोलन से जोड़कर देखा गया था और इसके बाद वे एक तबके के निशाने पर आ गए थे। हालांकि अब सचिन के प्रशंसक भी उनके समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन
सचिन के मुंबई के आवास के बाहर बुधवार को सैकड़ों प्रशंसक इकठ्ठा हुए और उन्हें अपना समर्थन दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तेंदुलकर के फैंस उनके सपोर्ट में सचिन।।सचिन के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। समर्थकों ने इस दिग्गज क्रिकेटर के समर्थन में सचिन समर्थन रैली भी निकाली। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन के दुनियाभर में फैंस मौजूद हैं।
विज्ञापन
बात करें सचिन के ट्वीट की तो उन्होंने पिछले हफ्ते उस समय ट्वीट किया जब अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना का किसान आंदोलन के समर्थन वाला ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा था। इसके बाद भारत सरकार समेत कई लोगों ने रिहाना का विरोध किया और उन्हें देश के अंदरूनी मामले से दूर रहने की सलाह दी। इसी कड़ी में सचिन ने एक ट्वीट किया और लोगों से एकजुट रहने की अपील की और साथ में बाहरी लोगों से भारत के मामलों में दखल नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन
सचिन के ट्वीट के बाद उन्हें केंद्र सरकार का समर्थक और किसानों का विरोधी बताया गया। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनकी आलोचना की। हाल ही में महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने भी उन्हें राजनीतिक बयानबाजी से बचने की सलाह दी।
बता दें कि दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर इस वक्त कई किसान संगठन केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और उसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।